महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी की अपील को BCCI ने ठुकराया, जाने क्या है बड़ी वजह - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी की अपील को BCCI ने ठुकराया, जाने क्या है बड़ी वजह

आईसीसी अब महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी श्रीलंका और UAE को दे सकता है।

Jay Shah (Photo Source; Getty Images)
Jay Shah (Photo Source; Getty Images)

पिछले कुछ समय से बांग्लादेश में चीज़ें सही नहीं चल रही हैं। छात्र विरोध की वजह से शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई है और वहां अंतरिम सरकार का गठन किया जा चुका है। वहीं इस साल अक्टूबर महीने में बांग्लादेश में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होना है और आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर काफी चिंतित है।

आईसीसी ने बीसीसीआई से अपील की यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट भारत में आयोजित करना चाहिए, लेकिन अब इसको लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इस अपील को ठुकरा दिया है।

जय शाह ने इस चीज को लेकर खुलासा किया कि आखिर क्यों बीसीसीआई महिला टी-20 वर्ल्ड की मेजबानी नहीं करना चाहता है। आईसीसी अब महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी श्रीलंका और UAE को दे सकता है।

द हिंदू के मुताबिक, जय शाह ने कहा कि, ‘आईसीसी ने हमसे पूछा था कि क्या हम वर्ल्ड कप की मेजबानी कर सकते हैं? मैंने इसके लिए पूरी तरह से मना कर दिया है। उस समय भारत में मानसून का सीजन होगा और साथ ही हमें अगले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप को भी होस्ट करना है। हम इस चीज को लेकर कोई भी सिग्नल नहीं देना चाहते हैं कि भारत लगातार दो वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा।’

बांग्लादेश में हो रहे दंगों की वजह से क्रिकेट पर भी पड़ रहा है काफी असर

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार नियुक्त होने के बाद ऐसे कई देश हैं जिन्होंने वहां का दौरा करने से मना कर दिया है। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया यही चाहते हैं कि नई सरकार खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए।

बांग्लादेश मेन्स टीम की बात की जाए तो, वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंच चुके हैं और वहां टीम ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट 21 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?