5 हैरतअंगेज रिकॉर्ड जो विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम किए हैं
आज ही के दिन 2018 में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।
अद्यतन - अगस्त 18, 2024 7:51 अपराह्न

आज ही के दिन 2018 में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने Dambulla में श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। कोहली का विकेट Nuwan Kulasekara ने झटका था।
बेहतरीन बल्लेबाज ने कोलंबो में खेले गए इस वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में अपना पहला अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने इस मैच में 66 गेंदों में 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यही नहीं कोहली ने दिसंबर 2009 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन में अपना पहला शतक बनाया।
इस खिलाड़ी का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बता दें, विराट कोहली ने अभी तक 113 टेस्ट मुकाबलों में 49.15 के औसत से 8848 रन बनाए हैं जिसमें 29 शतक और 30 अर्धशतक मौजूद हैं। वनडे की बात की जाए तो कोहली ने 295 मुकाबलों में 58.18 के औसत से 13906 रन बनाए हैं जिसमें 50 शतक और 72 अर्धशतक है।
विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने इस प्रारूप में 125 मुकाबलों में 137.04 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए थे। आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स के बारे में जो विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम किए हैं।
1- विराट कोहली पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 50 शतक बनाए हैं

विराट कोहली अभी तक एकमात्र से बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 50 शतक बनाए हैं। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने इस मैच में 113 गेंदों में 117 रन बनाए थे।
अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने 9 चौके और दो छक्के जड़े। श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने अभी तक 10 शतक बनाए हैं। यही नहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 9 शतक जड़े हैं।