ड्रेसिंग रूम के अंदर रोहित भाई काफी Chill रहते हैं: ध्रुव जुरेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

ड्रेसिंग रूम के अंदर रोहित भाई काफी Chill रहते हैं: ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा काफी शांत स्वभाव के व्यक्ति रहते है और उन्हें हमेशा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए देखा जा सकता है।

Dhruv Jurel and Rohit Sharma (Pic Source-X)
Dhruv Jurel and Rohit Sharma (Pic Source-X)

युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने इस सीरीज में सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं, बल्कि विकेटकीपिंग से भी काफी प्रभावित किया था। यही नहीं सीरीज के खत्म होने के बाद उन्हें टेस्ट कॉन्ट्रैक्ट में भी शामिल कर लिया गया।

युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश दिखे थे। अब ध्रुव जुरेल बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत के साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

इस बीच ध्रुव जुरेल ने रोहित शर्मा के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा काफी शांत स्वभाव के व्यक्ति रहते हैं और उन्हें हमेशा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए देखा जा सकता है।

ध्रुव जुरेल ने स्पोर्ट्स तक को बताया कि, ‘सच बताऊं तो रोहित भाई काफी Chill रहते हैं। जब भी मैं उनसे बात करता हूं तो लगता ही नहीं कि वो सीनियर क्रिकेटर है और मैं जूनियर खिलाड़ी हूं। वो हमेशा अच्छी तरह से सबसे मिलते हैं।

चाहे कोई भी खिलाड़ी हो रोहित भाई हमेशा कहते हैं कि कोई भी मदद चाहिए हो आप मेरे पास आ सकते हैं मुझे कोई भी समस्या नहीं होगी। जब टेस्ट टीम में मेरा नाम शामिल किया गया था, तो मैंने उनसे बात की थी। सब चीजें काफी अच्छी थी और मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात थी।’

विराट कोहली की भी युवा खिलाड़ी ने जमकर प्रशंसा की

जुरेल ने विराट कोहली की भी जमकर प्रशंसा की। अनुभवी खिलाड़ी को लेकर युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि, ‘मैं हमेशा उनसे सीखने की कोशिश करता हूं, क्योंकि वो क्रिकेट के लीजेंड है। मैं जब भी उनसे बात करता हूं तो विराट कोहली का Aura हमेशा नजर आता है।

यही चीज उनके अंदर नजर आती है। विराट भाई ने भारत के लिए 15 सालों तक खेला है और उनका प्रदर्शन हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रहा है। वो सच में कई खिलाड़ियों के लिए आदर्श रहे हैं और मैं भी उनके जैसा ही प्रदर्शन करना चाहता हूं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?