CWC Qualifiers 2023: जिम्बाब्वे के सपने हुए चकनाचूर, तो वहीं वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने की स्कॉटलैंड की उम्मीदें बरकरार - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC Qualifiers 2023: जिम्बाब्वे के सपने हुए चकनाचूर, तो वहीं वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने की स्कॉटलैंड की उम्मीदें बरकरार

स्कॉटलैंड का CWC Qualifiers 2023 में आखिरी मैच नीदरलैंड के खिलाफ 6 जुलाई को है।

Scotland beat Zimbabwe. (Image Source: Getty Images)
Scotland beat Zimbabwe. (Image Source: Getty Images)

स्कॉटलैंड ने 4 जुलाई को आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर 2023 के बेहद अहम सुपर सिक्स मुकाबले में मेजबान जिम्बाब्वे को 31 रनों से मात देकर उनके भारत में 5 अक्टूबर से खेले जाने वाले World Cup 2023 में जगह बनाने के सपने को तोड़ दिया है।

वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ इस अहम सुपर सिक्स मुकाबले में करीबी जीत के साथ स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम आगामी ODI वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने के करीब पहुंच गई है। आपको बता दें, यह जिम्बाब्वे का आखिरी सुपर सिक्स मैच था, और अगर मेजबान टीम यह मैच जीत जाती, तो वे आगामी वर्ल्ड कप 2023 में जगह बना सकते थे, लेकिन स्कॉटलैंड ने उनका यह सपना तोड़ दिया।

World Cup 2023 के लिए क्वालिफिकेशन गणित कुछ ऐसा है

वहीं दूसरी ओर, स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के पास इस समय चार मैचों में छह अंक है, और अगर वे 6 जुलाई को CWC Qualifiers 2023 में अपने आखिरी सुपर सिक्स मैच में नीदरलैंड को मात दे देते हैं, तो वे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। लेकिन अंकतालिका में टॉप पर बैठी श्रीलंका क्रिकेट टीम के पास पहले से ही आठ अंक है, और उनके पास एक और आखिर मैच (वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 जुलाई को) है, और साथ ही उनका नेट रन रेट +3.047 है।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

तो स्कॉटलैंड को नीदरलैंड के खिलाफ विशाल जीत के साथ-साथ श्रीलंका की हार की भी उम्मीद करनी होगी। वहीं, अगर नीदरलैंड क्रिकेट टीम 6 जुलाई को स्कॉटलैंड को हरा देती है, तो उनकी भी वर्ल्ड कप 2023 में जाने की संभावनाएं बन सकती है। हालांकि, अंत में नेट रन रेट बड़ी भूमिका निभाने वाला है।

जिम्बाब्वे को हराकर स्कॉटलैंड वर्ल्ड कप 2023 की ओर बढ़ा

अगर जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड मैच की बात करे तो स्कॉटलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैथ्यू क्रॉस (38), ब्रैंडन मैकमुलेन (34) और माइकल लीस्क (48) की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत आठ विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने तीन विकेट और टेंडई चतारा ने दो विकेट झटके। वहीं, जीत के लिए 235 रनों का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे।

हालांकि, सिकंदर रजा (34), रयान बर्ल (83) और वेस्ले मधेवेरे (40) मेजबान टीम को 203 तक पहुंचाने में कामयाब रहे। वहीं स्कॉटलैंड के लिए क्रिस सोल ने तीन विकेट लिए जबकि माइकल लीस्क और ब्रैंडन मैकमुलेन ने दो-दो विकेट चटकाएं। क्रिस सोल (7 ओवरों में 3/33) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

close whatsapp