'वो अब चीता की तरह फील्डिंग कर रहे हैं'- विराट को लेकर बोले पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वो अब चीता की तरह फील्डिंग कर रहे हैं’- विराट को लेकर बोले पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर

विराट कोहली फील्डिंग में काफी तेज हैं- आर श्रीधर

Rohit Sharma, Virat Kohli and R Sridhar. (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma, Virat Kohli and R Sridhar. (Photo Source: Getty Images)

छह सप्ताह के लंबे ब्रेक के बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। एशिया कप के दौराब उन्होंने तीन साल के बाद शतक लगाया। अपनी वापसी के बाद से, कोहली ने आठ पारियों में चार अर्धशतक और एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए। उसके बाद से उन्होंने अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में भी उन्होंने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम की जीती में एक अहम भूमिका निभाई। इस बीच भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर, जिन्होंने कोहली को अपने चरम पर देखा है, उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज के वापसी पर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, कोहली की बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण और सामान्य मानसिकता और मन की स्थिति में काफी सुधर हुई है।

विराट कोहली के लिए ब्रेक काफी फायदेमंद रहा – आर श्रीधर

Cricket.com के हवाले से आर श्रीधर ने कहा कि, “वे अब अच्छी जगह पर हैं. जैसा की उन्होंने स्वीकार किया था कि वे सही स्थिति में नहीं थे। कोहली का ब्रेक उनके लिए अच्छा रहा। उन्होंने परिवार के साथ जो वक्त बिताया उसने चमत्कार कर दिया। और अब देख सकते हैं कि वे सही जगह (फॉर्म में) पर हैं। ,एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह देखने को मिला।”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो T20I में सस्ते में आउट होने के बाद कोहली ने आखिरी मैच में एक शानदार अर्धशतक लगाया। विराट अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे। श्रीधर को लगता है कि बाकी के टीमों को अब कोहली से सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि वो अब पुराने फॉर्म में लौट चुके हैं।

पूर्व फील्डिंग कोच ने आगे कहा कि, ”हैदराबाद में उनकी बैटिंग को देखकर कहा जा सकता है कि किंग की वापसी हो गई है। वे अच्छे माइंडसेट के साथ लौटे हैं। वे चीता की तरह फील्डिंग करते हुए हैं और बल्लेबाजी में शानदार हैं। वे ऑल इन वन हैं। यह टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम के लिए फायदेमंद होगा।”

close whatsapp