अपने फैन्स को खास गिफ्ट देने पहुंचे Rishabh Pant, इंटरनेट पर इस वीडियो को किया जा रहा है खूब पसंद
दिल्ली प्रीमियर लीग से Rishabh Pant का वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
अद्यतन - Aug 23, 2024 4:13 pm

Rishabh Pant का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है, जिन्हें फैन्स से काफी प्यार मिलता है। ऐसे में पंत भी अपने फैन्स का दिल जीतना अच्छी तरह से जानते हैं, जिसका नजारा हाल ही में एक वीडियो में देखने को मिला है। जहां ये खिलाड़ी अपने फैन्स को खास गिफ्ट दे रहा है और ये वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
बांग्लादेश टीम से अलग कनेक्शन है Rishabh Pant का
जी हां, बांग्लादेश टीम से युवा खिलाड़ी Rishabh Pant का अलग कनेक्शन है, जिसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, पंत ने सड़क हादसे से पहले अपना आखिरी टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, वहीं अब सड़क हादसे के बाद पंत अपना टेस्ट मैच भी बांग्लादेश टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगे।
फैन्स को दिया Rishabh Pant ने खास गिफ्ट
*दिल्ली प्रीमियर लीग से Rishabh Pant का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*इस वीडियो में पंत फैन्स को अपने बल्लेबाजी Gloves देते हुए नजर आ रहे हैं।
*फैन्स खड़े थे काफी ज्यादा ही दूर, ऐसे में पंत ने हवा में उछाल कर दिया ये खास गिफ्ट।
*सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोगों को पसंद आया खिलाड़ी का ये जेस्चर।
Rishabh Pant का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल
हाल ही में इस खिलाड़ी ये तस्वीर भी की थी पोस्ट
अलग ही कयास लगाए जा रहे हैं पंत को लेकर
दूसरी ओर पंत को लेकर इन दिनों अलग ही कयास लगाए जा रहे हैं, जो उनकी IPL टीम से जुड़े हैं। जिसे लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई है, इन रिपोर्ट्स के अनुसार पंत शायद दिल्ली टीम का साथ छोड़ सकते हैं और चेन्नई टीम में शामिल हो सकते हैं। वैसे IPL 2025 से पहले इस बार मेगा ऑक्शन होगा, ऐसे में टीम कई स्टार खिलाड़ियों का साथ छोड़ सकती है। दूसरी ओर DC का नाम भी उन टीमों की लिस्ट में आता है, जो आज तक IPL का खिताब नहीं जीती है।