घरेलू क्रिकेट के लिए KL Rahul हैं अब तैयार, नेट्स में किया अपने बल्ले से कड़ा वार
नेट सेशन से टीम इंडिया के बल्लेबाज KL Rahul का वीडियो आया सामने।
अद्यतन - Aug 23, 2024 5:06 pm

वाइट बॉल क्रिकेट में KL Rahul अपने नाम के मुताबिक वापसी नहीं कर पाए, ऐसे में अब ये खिलाड़ी Red Ball क्रिकेट में किसी तरह की कोई गलती नहीं करना चाहता है। जिसे देखते हुए केएल इन दिनों कड़ी मेहनत करने में लगे हैं, इसी से जुड़ा अब उनका एक नया वीडियो भी सामने आया है।
KL Rahul से जुड़ी एक नकली इंस्टा स्टोरी हुई थी वायरल
हाल ही में बल्लेबाज KL Rahul ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की थी, जहां इस स्टोरी में उन्होंने एक बड़ा ऐलान करने की बात लिखी थी। इसके कुछ ही देर बाद ऐसी एक इंस्टा स्टोरी वायरल हो गई, जिसमें ये लिखा था कि राहुल क्रिकेट से संन्याल रहे हैं। लेकिन बाद में वो इंस्टा स्टोरी फर्जी निकली और बल्लेबाज ने ऐसा कुछ पोस्ट ही नहीं किया था।
अगली चुनौती के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं KL Rahul
*नेट सेशन से टीम इंडिया के बल्लेबाज KL Rahul का वीडियो आया सामने।
*जहां इस वीडियो में केएल बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए आ रहे हैं नजर।
*जल्द ही Duleep Trophy में खेलेंगे राहुल, इसलिए कर हैं इन दिनों कड़ा अभ्यास।
*बल्लेबाज केएल राहुल Duleep Trophy में शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेंगे।
KL Rahul के अभ्यास वीडियो पर डालते हैं एक नजर
KL Rahul getting ready for the Duleep Trophy and home Test season. 🇮🇳 pic.twitter.com/rVAN8qlYXw
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 23, 2024
सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहता है ये खिलाड़ी
केएल राहुल का टी20 करियर खतरे में है अब
भले ही केएल राहुल को वनडे और टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका मिल रहा है, लेकिन इस खिलाड़ी का टी20 इंटरनेशनल करियर खतरे में नजर आ रहा है। दरअसल, इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में केएल राहुल का टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ था, साथ ही इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से अपना आखिरी टी20 मैच भी साल 2022 में खेला था और वो मैच टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा था। ऐसे में राहुल की टी20 टीम में वापसी मुश्किल लग रही है और अब युवा खिलाड़ियों पर ही ज्यादा फोकस किया जाएगा। दूसरी ओर विराट और रोहित के अलावा जडेजा भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।