11 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें फेयरवेल मैच भी नसीब नहीं हुआ - क्रिकट्रैकर हिंदी

11 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें फेयरवेल मैच भी नसीब नहीं हुआ

आज हम ऐसे ही 11 दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें फेयरवेल मैच खेलने को मिलना चाहिए था।

MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)
MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

दुनियाभर के ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिन्हें युवा खिलाड़ी अपना आदर्श मानते हैं। इन अनुभवी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अपनी-अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इनमें से कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अपना आखिरी यानी फेयरवेल मैच खेलने को मिला।

हालांकि, कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हें फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आज हम ऐसे ही 11 दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फेयरवेल मैच नसीब नहीं हुआ।

1- शिवनारायण चंद्रपाल

Shivnarine Chanderpaul. (Photo Source: Twitter)
Shivnarine Chanderpaul. (Photo Source: Twitter)

शिवनारायण चंद्रपाल वेस्टइंडीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं और उन्होंने अपनी अजीबोगरीब बल्लेबाजी स्टैंस के कारण खूब सुर्खियां बटोरी। चंद्रपाल ने वेस्टइंडीज के लिए 164 टेस्ट मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 11867 रन बनाए, जिसमें 30 शतक भी शामिल है। यही नहीं 268 वनडे मुकाबलों में इस अनुभवी बल्लेबाज ने 11 शतक की मदद से 8778 रन बनाए हैं।

चंद्रपाल ने अपना अंतिम मैच 2015 में खेला था। यह इंग्लैंड के खिलाफ था, जिसमें वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, यह उनका फेयरवेल मैच नहीं था। कई दिग्गज खिलाड़ियों का मानना था कि शिवनारायण चंद्रपाल को उनका फेयरवेल मैच जरूर मिलना चाहिए था।

Page 1 / 11
Next

close whatsapp