Duleep Trophy 2024: कुलदीप हुए teasing के शिकार, पंत ने रास्ता रोका-हाथ पकड़ा और अजीबोगरीब आवाज से किया परेशान - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy 2024: कुलदीप हुए teasing के शिकार, पंत ने रास्ता रोका-हाथ पकड़ा और अजीबोगरीब आवाज से किया परेशान

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।

Kuldeep Yadav and Rishabh Pant (Pic Source-X)
Kuldeep Yadav and Rishabh Pant (Pic Source-X)

इस समय दलीप ट्रॉफी 2024 का पहला मुकाबला इंडिया A और इंडिया B के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान इंडिया A के कुलदीप यादव और इंडिया B के ऋषभ पंत के बीच एक मजाकिया मोमेंट देखने को मिला। बता दें, ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम की ओर से साथ में खेलते हैं और दोनों का ही प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रहा है।

जहां एक तरफ ऋषभ पंत को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है, वहीं दूसरी ओर कुलदीप यादव दुनिया के घातक स्पिनर्स में से एक है। इंडिया A की पारी के दौरान जब कुलदीप यादव बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे, तब पंत ने उनका रास्ता रोका और फिर दोनों को हंसते हुए देखा गया।

यह देखने को मिला इंडिया A की पारी के 56वें ओवर में। बता दें कि, ऋषभ पंत और कुलदीप यादव इंडियन प्रीमियर लीग में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।

यहां देखें वीडियो:

मुकाबले में कुलदीप यादव सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। यही नहीं अपनी पहली पारी में ऋषभ पंत भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और 7 बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। अभी तक कुलदीप यादव गेंदबाजी में कमाल नहीं दिखा सके हैं। उन्होंने पहली पारी में सिर्फ एक विकेट लिया था।

हालांकि, अब दूसरी पारी में दोनों ही खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे। ऋषभ पंत ने अभी तक इस मैच में जबरदस्त विकेटकीपिंग की है। जहां एक तरफ इंडिया B ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 321 रन बनाए थे। वहीं दूसरी ओर इंडिया A ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 231 रन बनाए।

इंडिया B की ओर से पहली पारी में मुशीर खान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 181 रन बनाए थे। उनके अलावा नवदीप सैनी ने 56 रनों का योगदान दिया था। इंडिया A की ओर से केएल राहुल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 37 रनों की पारी खेली।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?