खिलाड़ियों ने जय शाह को खास दिन पर किया विश, इस लिस्ट में शामिल है कुछ दिग्गजों के नाम भी - क्रिकट्रैकर हिंदी

खिलाड़ियों ने जय शाह को खास दिन पर किया विश, इस लिस्ट में शामिल है कुछ दिग्गजों के नाम भी

हाल ही में जय शाह को ICC का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जिससे वे ICC के अब तक के सबसे युवा चेयरमैन बन गए हैं।

Jay Shah (Photo Source; Getty Images)
Jay Shah (Photo Source; Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष जय शाह आज यानी 22 सितंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। जय शाह के कार्यकाल में भारतीय टीम का प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। आज यानी 22 सितंबर को भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा गए पहले टेस्ट मैच को 280 रनों से अपने नाम किया और जय शाह को उनके जन्मदिन पर खास तोहफा भी दिया।

बता दें कि जय शाह के कार्यकाल में भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। हालांकि, उन्हें फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम को एक मैच में भी हार का सामना करना नहीं पड़ा। हाल ही में उन्हें ICC का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जिससे वे ICC के अब तक के सबसे युवा चेयरमैन बन गए हैं।

जय शाह के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी:

 

आपको बता दें कि ICC के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्‍त हो जाएगा। जिसके बाद जय शाह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। इस तरह जय शाह ICC के चेयरमैन बनने वाले 5वें भारतीय बन जाएंगे। इससे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2019 में जय शाह को सचिव पद की जिम्मेदारी दी थी। गौरतलब है कि जय शाह BCCI के सचिव होने के साथ-साथ एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष भी हैं। वह 2021 में एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बने थे। अब जय शाह को एक और महत्वपूर्ण पद संभालते हुए देखा जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?