एशियाई गेम्स 2026 से क्रिकेट खेल हो सकता है बाहर, जाने क्या है पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशियाई गेम्स 2026 से क्रिकेट खेल हो सकता है बाहर, जाने क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट को 2026 एशियाई खेल से बाहर कर दिया जाएगा जो जापान में होस्ट किया जाना है।

Cricket Sports (Pic Source-X)
Cricket Sports (Pic Source-X)

लॉस एंजेलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक के आगामी सीजन में क्रिकेट खेल की वापसी का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट को 2026 एशियाई खेलों से बाहर किया जा सकता है, जो जापान में होस्ट किया जाना है।

बता दें कि 2023 एशियाई खेलों में क्रिकेट ने सफल वापसी की थी और लोगों ने काफी प्यार दिया था। लेकिन आगामी एशियाई खेलों में क्रिकेट का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। इस चीज को लेकर लोग काफी हैरान है क्योंकि एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) और जापानी आयोजन समिति दोनों ने इस खेल को सपोर्ट किया है।

एशियाई ओलंपिक परिषद के उप महानिदेशक विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि, ‘आयोजन समिति क्रिकेट को 2026 एशियाई खेलों में शामिल करने को लेकर काफी उत्साहित है।’ हालांकि सूत्रों से पता चला है कि क्रिकेट मुकाबलों के लिए नागोया में एक बेसबॉल स्टेडियम को फिर से तैयार करने के प्रस्ताव के बावजूद लॉजिस्टिक चुनौतियों को दूर करना बहुत मुश्किल साबित हो सकता है।

क्रिकेट को 2026 एशियाई खेलों में शामिल करना बहुत ही जरूरी है: जापान क्रिकेट संघ के संचालन प्रमुख एलन कुर

जापान क्रिकेट संघ के संचालन प्रमुख एलन कुर ने खेल के विकास के लिए एशियाई खेलों के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘यह बहुत ही जरूरी है कि क्रिकेट को 2026 एशियाई खेलों में शामिल किया जाए जिससे उन लोगों के सामने भी इस खेल को ज्यादा से ज्यादा प्यार मिल सके जहां यह नहीं खेला जाता है। यहां पर क्रिकेट को बहुत ही छोटे खेल के रूप में देखा जाता है।’

जय शाह की अगुवाई वाली एशियाई क्रिकेट परिषद संबंधित अधिकारियों से लगातार बात कर रही है। क्रिकेट की सफल लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक बोली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जय शाह दक्षिण एशिया में खेल का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?