बुमराह ने किया बल्लेबाज को ऐसा गुमराह, खुद Team India के खिलाड़ी भी रह गए दंग
दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बुमराह ने डाली 22 गज पर शानदार गेंद।
अद्यतन - Sep 30, 2024 11:24 am

Team India और बांग्लादेश के बीच इस समय टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेल जा रहा है, लेकिन इस मैच में बारिश ने पूरा मजाक खराब कर दिया है। दूसरी ओर कानपुर के लोगों को थोड़ी राहत मिली है और चौथे दिन 22 गज पर रेड बॉल का रोमांच देखने को मिल रहा है, इसी रोमांच में बुमराह ने अपनी स्पेशल गेंद से तड़का लगा दिया है।
काफी निराश हुए हैं Team India के फैन्स
जी हां, Team India के फैन्स को 2 दिन से निराशा हाथ लग रही है, जिसका कारण है कानपुर में हुई तेज बारिश। इस बारिश के चलते पहला दिन का पूरा खेल नहीं हुआ था, तो दूसरे और तीसरे दिन तो एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। ऐसे में आज इस मैच का चौथा दिन है और शायद ही अब इस मैच का नतीजा सामने आए।
Team India के फैन्स का दिन बन गया ये गेंद देखकर
*दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने डाली 22 गज पर शानदार गेंद।
*Mushfiqur Rahim को बेहद कमाल की गेंद पर बुमराह ने किया बोल्ड।
*बुमराह की गेंद छोड़ रहे थे Mushfiqur Rahim, लेकिन सीधा जा लगी Stumps पर।
*11 रन पर आउट हुआ ये बल्लेबाज, इससे पहले भी बुमराह डाल चुके हैं ऐसी गेंद।
बुमराह ने क्या कमाल की गेंद डाली है
मैच से पहले Team India के कप्तान और कोच
आगे कौन-कौन सी सीरीज खेलेगी टीम इंडिया?
अब टीम इंडिया को इस टेस्ट सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेलनी है, ये टी20 सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ होगी और कुल 3 मैच होंगे। इस टी20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी, उसमें भी 3 मैच खेले जाएंगे। फिर SKY की कप्तानी में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी और इस दौरे पर टी20 सीरीज होगी। वहीं साल के आखिर में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी जाएगी और जो WTC के लिहाज से भी काफी ज्यादा अहम रहने वाली है। साथ ही इसी सीरीज के जरिए शमी भी भारतीय टीम में लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं।