हर्षा भोगले के सवाल का रोहित शर्मा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, आप भी सुनकर दंग रह जाएंगे
30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन मना रहे थे और इस मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने उन्हें काफी अच्छा तोहफा दिया।
अद्यतन - मई 1, 2023 5:59 अपराह्न

30 अप्रैल को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 6 विकेट से मात दी। जहां एक तरफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने बेहतरीन शतक जड़ा वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड ने विस्फोटक पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए। टीम की ओर से यशस्वी जयसवाल ने 62 गेंदों में 16 चौके और 8 छक्कों की मदद से 124 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की ओर से अरशद खान ने 3 ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि पीयूष चावला ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 3 गेंद रहते जीत लिया। टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाए जबकि टिम डेविड ने 14 गेंदों में दो चौके और 5 छक्कों की मदद से 45 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।
बता दें, 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन मना रहे थे और इस मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने उन्हें काफी अच्छा तोहफा दिया। मैच खत्म होने के बाद प्रसिद्ध कमेंटेटर और ब्रॉडकास्टर हर्षा भोगले ने रोहित शर्मा का प्रेजेंटेशन में स्वागत किया जिस पर मुंबई इंडियंस के कप्तान ने माइक में काफी शानदार तरीके से जवाब दिया।
यह रही वीडियो:
Harsha Bhogle – Win on your 36th birthday.
Rohit Sharma – It's the 35th, not the 36th.
Harsha – Oh, they gave me one more.
Rohit – No, it's 36th only. I was joking
🤣🤣🤣🤣https://t.co/SJIq48eLLO— S ∆ U R ∆ B H (@YadavSaurabh_45) May 1, 2023
हर्षा भोगले ने कहा कि, ‘आज सब हो रहा है। 150वां मुकाबला कप्तान के रूप में, 190वां मैच मुंबई इंडियन के लिए और 36वां जन्मदिन जैसा पिछले साल हुआ था।
इस पर रोहित शर्मा ने कहा कि, ’35 वां, 36वां नहीं
हर्षा ने कहा कि, ‘अच्छा हां, उन्होंने आपको एक और दिया।’
रोहित शर्मा ने हंसते हुए कहा कि, ‘ना, ना यह 36वां है।’