Women’s T20 World Cup 2024: बहुत कठिन ग्रुप है, लेकिन हमें उम्मीद है कि हम सेमीफाइनल पहुंच सकते हैं: Laura Wolvaardt
ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका के अलावा बांग्लादेश, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और स्काॅटलैंड जैसी टीमें हैं।
अद्यतन - Oct 4, 2024 3:31 pm

Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 का 9वां सीजन 3 अक्टूबर से यूएई में शुरू हो चुका है। तो वहीं आज 4 अक्टूबर को पिछले सीजन की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से दो-दो हाथ करने वाली है।
बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका की कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज लाॅरा बुलफार्ट (Laura Wolvaardt) का बड़ा बयान सामने आया है। लाॅरा का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि कठिन ग्रुप के होने के बावजूद उनकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
Laura Wolvaardt ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका के मैच से पहले लाॅरा बुलफार्ट ने आईसीसी के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट एक अस्थिर फाॅर्मेट का खेल है। मुझे लगता है कि जाहिर तौर पर पिछला साल, पिछली बार बहुत अच्छा था, लेकिन हम एक समय में सिर्फ एक गेम पर ध्यान दे रहे हैं। जाहिर तौर पर हमारा ग्रुप एक बहुत ही कठिन ग्रुप है, लेकिन उम्मीद है कि हम सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं और फिर उससे आगे कुछ भी हो सकता है।
गौरतलब है कि जब पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका की मेजबानी में हुआ था, तो साउथ अफ्रीका ने फाइनल में जगह बनाई थी। यह पहला मौका था, जब साउथ अफ्रीका किसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
हालांकि, अब जब 4 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी, तो देखने लायक बात होगी कि वह किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है? लेकिन स्टैट देखें तो वेस्टइंडीज 14-7 से साउथ अफ्रीका से टी20 फाॅर्मेट में आगे है। लेकिन टी20 क्रिकेट स्टैट से ज्यादा, उस दिन टीमें कैसा खेल खेलती हैं, उससे मैच का फैसला होता है।