पृथ्वी शॉ को कोई ज्ञान दो भाई! इंस्टा स्टोरी लगाने से नहीं, मैदान पर बल्ला चलाने से काम बनेगा
IPL के हर मैच में अपने बल्ले से फेल हो रहे हैं पृथ्वी शॉ।
अद्यतन - Apr 14, 2023 3:12 pm

IPL 2023 में लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, इस बीच कई टीमें मुकाबले भी हार रही है और इसमें से एक नाम दिल्ली कैपिटल्स का भी है। जहां इस टीम में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw), डेविड वॉर्नर, कुलदीप यादव सहित कई स्टार खिलाड़ी है, लेकिन उसके बाद भी टीम एक जीत के लिए तरस गई है।
दिल्ली कैपिटल्स जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है
इस बार IPL में स्टार खिलाड़ी से लबरेज कई टीमें जीत के लिए तरस गई हैं, दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी इसी लिस्ट में है और डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली इस टीम ने अभी तक 4 मैच खेले हैं और टीम को चारों में ही हार का सामना करना पड़ा है।
हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर रोना शुरू कर देते हैं पृथ्वी शॉ!
*IPL के हर मैच में अपने बल्ले से फेल हो रहे हैं पृथ्वी शॉ।
*हर फ्लॉप पारी के बाद इंस्टा स्टोरी पर कुछ ना कुछ शेयर करते हैं शॉ।
*इस बार इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने अपनी पवेलियन जाने वाली लगाई तस्वीर।
*साथ ही तस्वीर के नीचे लिखा- तुम्हें पता है तुम क्या हो, भरोसा रखो।
पृथ्वी शॉ ने हाल ही में लगाई है ये इंस्टाग्राम स्टोरी
दिल्ली टीम ने सोशल मीडिया पर कमाल का वीडियो किया पोस्ट
दूसरी ओर लगातार हार का सामना कर रही दिल्ली टीम को अपना अगला मुकाबला कल खेलना है, जहां डेविड वॉर्नर की टीम का सामना RCB से होगा और ये मैच दोपहर 3:30 बजे बैंगलोर के मैदान पर खेला जाएगा।