शान मसूद को कप्तानी से हटाने वाली है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड! बाबर आजम के साथ भी हुआ था सेम टू सेम
पाकिस्तान टीम की इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान शान मसूद की कप्तानी खतरे में है, जैसा कि Cricket Pakistan की रिपोर्ट में बताया गया है।
अद्यतन - Oct 11, 2024 6:56 pm

मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान की करारी हार के बाद टीम के गिरते प्रदर्शन पर आलोचना काफी तेज हो गई है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को 0-2 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम को पहले टेस्ट में करारी शिकस्त मिली है।
मुल्तान टेस्ट के लिए फ्लैट पिच की मांग की गई थी, जिसमें पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे। लेकिन इंग्लैंड ने जवाब में 823 रनों का विशाल स्कोर बनाकर पारी घोषित की। 267 रनों की बड़ी बढ़त के सामने पाकिस्तान की दूसरी पारी 220 रनों पर सिमट गई और मेहमान टीम ने एक पारी व 47 रन से जीत हासिल की।
इस तरह पाकिस्तान पहली टीम बन गई है, जो पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बावजूद एक पारी से मैच हार गई। पाकिस्तान टीम की इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान शान मसूद की कप्तानी खतरे में है, जैसा कि Cricket Pakistan की रिपोर्ट में बताया जा रहा है।
शान मसूद की कप्तानी छीनने वाली है पीसीबी
सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही नहीं, पाकिस्तान की टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी खराब प्रदर्शन कर रही है। 2022 टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंचने के बाद, टीम लगातार आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट चरणों तक पहुंचने में नाकाम रही है। इसके अलावा, 2023 वर्ल्ड कप की निराशाजनक हार के बाद बाबर आजम से कप्तानी छीन ली गई थी और शाहीन अफरीदी को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले, गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी को क्रमशः सफेद गेंद और लाल गेंद क्रिकेट का कोच नियुक्त किया गया था। लेकिन हालात और खराब हो गए, जब बाबर आजम को टूर्नामेंट से पहले फिर से कप्तानी सौंपी गई और पाकिस्तान के ग्रुप चरण से बाहर होने के दो महीने बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।
पाकिस्तान क्रिकेट का वर्तमान समय कठिन दौर से गुजर रहा है, जहां टीम के प्रदर्शन में गिरावट साफ दिखाई दे रही है। चाहे टेस्ट क्रिकेट हो या सफेद गेंद क्रिकेट, हर जगह टीम संघर्ष कर रही है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए ठोस सुधार की आवश्यकता है। ऐसे में बोर्ड एक नए कप्तान की तलाश में होगी।