अपनी ही धुन में मस्त रहते हैं Virat Kohli, अभ्यास के दौरान मोबाइल में दिखे बिजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपनी ही धुन में मस्त रहते हैं Virat Kohli, अभ्यास के दौरान मोबाइल में दिखे बिजी

Team India के अभ्यास सत्र से Virat Kohli का एक वीडियो आया है सामने।

Virat Kohli (Image Credit-Instagram)
Virat Kohli (Image Credit-Instagram)

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है, जहां इस दौरान Virat Kohli भी टीम के साथ मैदान पर स्पॉट किए गए। साथ ही कोहली के एक फैन ने उनका वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस बल्लेबाज का टेंशन फ्री अंदाज देखने को मिल रहा है मैदान पर।

सोशल मीडिया पर Virat Kohli को लेकर बनते हैं मीम्स

जी हांं, हर सीरीज के खत्म होने के बाद Virat Kohli अपने परिवार के पास लंदन चले जाते हैं, ऐसे में कुछ लोग उनको विदेश खिलाड़ी बताकर सोशल मीडिया पर काफी Troll करते हैं और गजब के मीम्स बनाते हैं। वहीं आए दिन लंदन से विराट के वीडियो सामने आते हैं, जहां वो सड़क पर खुले आम घूमते हुए दिखते हैं और उनके आगे-पीछे कोई भी फैन नहीं होता है।

Virat Kohli किस से चैट करने में लगे हैं बीच मैदान पर

*Team India के अभ्यास सत्र से Virat Kohli का एक वीडियो आया है सामने।
*जहां वीडियो में विराट मैदान से ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं।
*विराट कोहली नजर आए अलग हेयर स्टाइल में, तो ये खिलाड़ी अपने फोन में बिजी था।
*साथ कोहली काफी टेंशन फ्री नजर आ रहे थे, कुछ दिनों पहले लौटे हैं लंदन से।

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से ये वीडियो आया है Virat Kohli

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@ft.wrogn.18)

अपने सुपर क्यूट फैन्स के साथ कोहली की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)

कुल 8 टेस्ट मैचों की चुनौती है टीम इंडिया के सामने

WTC के लिहाज से टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज अहम है, न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 3 टेस्ट मैच होंगे। तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में कुछ नए खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हाल ही में टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है और WTC फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। वैसे टीम इंडिया ने 2 बार WTC फाइनल खेला है और दोनों बार टीम हारी है।

close whatsapp