यह है महेंद्र सिंह धोनी के 5 महत्वपूर्ण फैसले जिसने इंडियन क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल दिया
धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को अपने नाम किया था।
अद्यतन - Oct 24, 2024 6:14 pm

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई महत्वपूर्ण मैच जिताने में अहम योगदान दिया है। बता दें कि, धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को अपने नाम किया था।
इन सभी टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए थे जिसकी वजह से टीम इंडिया ने इसमें जीत दर्ज की थी। यही नहीं धोनी की कप्तानी में 2009 में टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी। धोनी ने टीम इंडिया की 200 वनडे मैच में कप्तानी की है जिसमें 110 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 74 में टीम को हार झेलनी पड़ी है। ऐसे कई महत्वपूर्ण फैसले हैं जो महेंद्र सिंह धोनी ने लिए हैं और इसका सकारात्मक रिजल्ट भी निकाला है।
इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं पांच ऐसे फैसले जो महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान के रूप में लिए और इससे इंडियन क्रिकेट पूरी तरह से बदल गया।
1- टी20 क्रिकेट की भारत में सोच पूरी तरह से बदल गई

महेंद्र सिंह धोनी को जब टी20 वर्ल्ड कप 2007 की टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था तब वो भी काफी युवा थे और टीम में भी सभी यंग खिलाड़ी शामिल थे। उसे समय के की खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था।
हालांकि इसके बावजूद धोनी ने बेहतरीन कप्तानी करते हुए पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की। इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने 5 रन से अपने नाम किया।
इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई और चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना कप्तान नियुक्त किया।