यह है महेंद्र सिंह धोनी के 5 महत्वपूर्ण फैसले जिसने इंडियन क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल दिया - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

यह है महेंद्र सिंह धोनी के 5 महत्वपूर्ण फैसले जिसने इंडियन क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल दिया

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को अपने नाम किया था।

2- 2007-08 CB सीरीज से सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को ड्रॉप किया गया

Sourav Ganguly
Sourav Ganguly. (Photo by Clive Rose/Getty Images)

काफी लंबे समय तक राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली टीम इंडिया के वनडे टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। हालांकि वनडे वर्ल्ड कप 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम इंडिया ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्होंने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था।

जब धोनी को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया तो उनकी निगाहें वनडे वर्ल्ड कप 2011 पर थी। धोनी ने बोर्ड से यही अपील की कि उन्हें युवा और फिट खिलाड़ी चाहिए। इसके बाद धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 2007-08 CB सीरीज की भारतीय टीम से सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को बाहर कर दिया था। युवा खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा को इस महत्वपूर्ण इवेंट में खेलने का मौका मिला और टीम इंडिया ने भी इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp