यह है महेंद्र सिंह धोनी के 5 महत्वपूर्ण फैसले जिसने इंडियन क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल दिया - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

यह है महेंद्र सिंह धोनी के 5 महत्वपूर्ण फैसले जिसने इंडियन क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल दिया

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को अपने नाम किया था।

3- रोहित शर्मा को मिला प्रमोशन

Rohit Sharma
(Photo Source : PTI)

भारतीय टीम के इस समय के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना वनडे डेब्यू आयरलैंड के खिलाफ 2007 में किया था। रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते थे और उनका फॉर्म भी इस बल्लेबाजी क्रम में काफी साधारण था। बता दें कि, रोहित शर्मा ने अपने पहले 85 मैच में 30.84 के औसत से 1974 रन बनाए थे।

हालांकि 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान रोहित शर्मा को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई और अपनी पहली पारी में उन्होंने 83 रन ठोके। इस साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम इंडिया की ओपनिंग की और इन दोनों का ही प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन रहा।

रोहित शर्मा ने ओपनर के रूप में 176 वनडे मैच में 55.57 के औसत से 8836 रन बनाए हैं जिसमें 44 अर्धशतक और 29 शतक है।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp