यह है महेंद्र सिंह धोनी के 5 महत्वपूर्ण फैसले जिसने इंडियन क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल दिया
धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को अपने नाम किया था।
अद्यतन - अक्टूबर 24, 2024 6:14 अपराह्न
4- रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को टेस्ट क्रिकेट में दी नई पहचान

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में। इन दोनों ने ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। जहां एक तरफ रविचंद्रन अश्विन ने अपना टेस्ट डेब्यू 2011 में किया था वहीं दूसरी ओर जडेजा ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम मैच में अपना डेब्यू किया था।
इन दोनों खिलाड़ियों ने इसके बाद से टीम इंडिया की ओर से साथ में काफी मैच खेले और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टेस्ट क्रिकेट में भी इन दोनों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है और सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि दोनों खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी से भी टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
cricket newscricket news in hindiटीम इंडियाताजा क्रिकेट खबरभारतभारतीय क्रिकेट टीममहेंद्र सिंह धोनीरोहित शर्माविराट कोहली
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो