बल्लेबाजी तो होती नहीं है Virat Kohli से आज-कल, अपने डांस के जरिए ही फैन्स को खुश कर रहे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाजी तो होती नहीं है Virat Kohli से आज-कल, अपने डांस के जरिए ही फैन्स को खुश कर रहे हैं

तीसरे टेस्ट मैच से विराट का वीडियो हुआ वायरल।

Virat Kohli (Photo Source: X)
Virat Kohli (Photo Source: X)

जब भी टीम इंडिया का मैच होता है, तब Virat Kohli के मैदान पर अलग ही रूप देखने को मिलते हैं। वहीं इन दिनों कोहली का मजाक-मस्ती वाला अवतार देखने को मिल रहा है, अब ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच में भी देखने को मिला है और उसी का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

किस-किस को रिटेन किया है RCB टीम ने?

दूसरी ओर RCB टीम ने खिलाड़ियों को रिटेन करने के मामले में इस बार बड़ा कदम उठाया है, जिसके तहत इस टीम ने सिर्फ 3 ही खिलाड़ियों को IPL 2025 से पहले रिटेन किया है। जहां इस लिस्ट में पहला नाम Virat Kohli का है, तो दूसरा नाम उनके फेवरेट रजत पाटीदार का है। वहीं तीसरा और आखिरी नाम तेज गेंदबाज यश दयाल का है, ऐसे में अब RCB टीम एक नए खिलाड़ियों का ग्रुप तैयारी करेगी अगले सीजन के लिए।

जब बीच मैच में डांस करने लगे Virat Kohli

*टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच से विराट का वीडियो हुआ वायरल।
*वायरल हुए वीडियो में बीच मैच में Virat Kohli डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
*my name is lakhan गाने पर पूरे जोश के साथ डांस कर रहे थे बल्लेबाज विराट।
*वहीं कोहली का ये डांस देख मैच देखने आए फैन्स हो गए काफी ज्यादा ही खुश।

Virat Kohli का ये वीडियो वायरल हो रहा है बीच मैच से

रिटेन होने के बाद क्या बोले कोहली?

दूसरी ओर RCB टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें रिटेन होने के बाद कोहली ने अपना पहला रिएक्शन देते हुए बयान दिया। विराट ने कहा कि- हैलो आरसीबी फैंस, मुझे तीन साल के लिए फ्रेंचाइजी ने फिर से रिटेन कर लिया है, मैं हमेशा की तरह बहुत एक्साइटेड हूं, हर कोई जानता है कि RCB मेरे लिए कितने मायने रखती है।  आगे विराट ने  कहा कि- ये इतने सालों में एक बहुत ही खास रिश्ता रहा है जो लगातार मजबूत होता जा रहा है, RCB के लिए खेलते हुए मैंने जो अनुभव किया है वह वाकई बहुत खास है।

विराट की खास तस्वीर पोस्ट की है

close whatsapp