IPL 2025 Mega Auction: जाने सबसे महंगे बल्लेबाज, तेज गेंदबाज, विकेटकीपर, स्पिनर और ऑलराउंडर के बारे में यहां
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में अभी तक कई खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगी है।
अद्यतन - नवम्बर 25, 2024 5:17 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में अभी तक कई खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगी है। कई खिलाड़ी है जिनको सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इन सभी खिलाड़ियों को आगामी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं सभी कैटिगरी के उन खिलाड़ियों के बारे में जिन पर सबसे ज्यादा बोली लगी है।
1- बल्लेबाज:
श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनके पास इस टूर्नामेंट में खेलने का काफी अनुभव भी है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। हालांकि इसके बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस को अपनी टीम से बाहर कर दिया। अब आगामी सीजन में श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है। कप्तानी के साथ-साथ श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी और फील्डिंग में भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।