IPL 2025 Mega Auction: जाने सबसे महंगे बल्लेबाज, तेज गेंदबाज, विकेटकीपर, स्पिनर और ऑलराउंडर के बारे में यहां - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025 Mega Auction: जाने सबसे महंगे बल्लेबाज, तेज गेंदबाज, विकेटकीपर, स्पिनर और ऑलराउंडर के बारे में यहां

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में अभी तक कई खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगी है।

2- तेज गेंदबाज:

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)
Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आगामी सीजन में एक बार फिर से पंजाब किंग्स की ओर से ही खेलते हुए देखा जाएगा। अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। इस शानदार तेज गेंदबाज का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में भी काफी अच्छा रहा है और उन्होंने भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है।

पंजाब किंग्स ने अभी तक एक बार भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है। हालांकि अर्शदीप सिंह का यही लक्ष्य होगा कि आगामी सीजन में वो बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को आईपीएल ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाए।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp