आखिरी टेस्ट मैच से पहले अपने पिता के पास पहुंचे Sarfaraz Khan, ले रहे हैं स्पेशल ट्रेनिंग
आखिरी टेस्ट मैच में है अभी समय, 7 मार्च से होगा मुकाबला शुरू।
अद्यतन - Feb 28, 2024 1:24 pm

अपने इंटरनेशनल करियर के पहले ही टेस्ट मैच में Sarfaraz Khan ने खुद को साबित कर दिखाया था, जहां इस खिलाड़ी के बल्ले से दोनों ही पारियों में जमकर रन निकले। दूसरी ओर हर कोई जानता है कि सरफराज के सफल होने के पीछे उनके पिता का बहुत बड़ा हाथ, इस ही बीच अब ये बल्लेबाज अपने पिता के पास जा पहुंचा है और एक खास तस्वीर सामने।
दूसरे टेस्ट मैच में फेल रहे Sarfaraz Khan
अपने डेब्यू टेस्ट मैच में Sarfaraz Khan ने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया था, एक में उन्होंने 62 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 68 रन बनाए। लेकिन रांची टेस्ट मैच में ये बल्लेबाज सुपर फ्लॉप साबित हुआ, जहां पहली पारी में सरफराज के बल्ले से सिर्फ 14 रन निकले तो दूसरी पारी में तो उनका खाता तक नहीं खुला। अब देखना अहम होगा की आखिरी टेस्ट मैच में इस बल्लेबाज का प्रदर्शन कैसा रहता है धर्मशाला में।
Sarfaraz Khan ले रहे हैं अपने पिता से खास ट्रेनिंग
*आखिरी टेस्ट मैच में है अभी समय, 7 मार्च से होगा मुकाबला शुरू।
*Sarfaraz Khan इस बीच पहुंचे अपने पिता के पास मुंबई।
*बल्लेबाज ने अपने पिता के साथ में लगाई है एक इंस्टा स्टोरी भी।
*इस इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में उनके साथ नजर आ रहे हैं भाई मुशीर भी।
ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Sarfaraz Khan ने हाल ही में

अपनी डेब्यू टेस्ट कैप के साथ बल्लेबाज की तस्वीर
जुरेल ने भी कर दिया कमाल
वहींं सरफराज के साथ में ध्रुव जुरेल का भी टेस्ट डेब्यू हुआ था, इस दौरान उन्होंने राजकोट में 46 रनोंं की पारी खेली। वहीं रांची टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 90 रन बनाए, तो दूसरी पारी में नाबाद 39 रन बनाए। जिसके बाद उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया, इस दौरान कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने जुरेल की जमकर तारीफ की। साथ ही इस सुनील गावस्कर ने जुरेल को अगला धोनी तक बता दिया, अब देखना होगा की उनकी वनडे और टी20 क्रिकेट में कब मौका मिलता है।