विराट के साथ खेलने से लेकर, राहुल के सुझाव और पिता के बारे में की Nitish Kumar Reddy ने बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट के साथ खेलने से लेकर, राहुल के सुझाव और पिता के बारे में की Nitish Kumar Reddy ने बात

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर Nitish Reddy का स्पेशल वीडियो हुआ पोस्ट।

(Photo Source: Instagram)
(Photo Source: Instagram)

हाल ही में टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है, इस वीडियो में Nitish Kumar Reddy ने कई चीजों को लेकर बात की है। साथ ही रेड्डी ने इस वीडियो का आगाज विराट से किया है, ऐसे में फैन्स को अब ये इंटरव्यू टाइप वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Nitish Kumar Reddy ने बताई अपने दिल की बात

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर Nitish Kumar Reddy का जो वीडियो सामने आया है, उसकी शुरूआत उनकी और विराट की एक पुरानी वायरल तस्वीर से हुई है जिसकी कहानी वो बता रहे हैं। वहीं आगे इस खिलाड़ी ने कहा कि- मैं बचपन से विराट कोहली भाई का बहुत बड़ा फैन था, साथ ही मैं विराट भाई के हर मैच देखता था और शतक के बाद जो वो जश्न मनाते थे वो मुझे काफी पसंद आते थे। आगे इस खिलाड़ी ने कहा कि- मैं अपनी उम्र को कैलकुलेट करता था और देखता था कि मैं जब इंडिया के लिए डेब्यू करो तो वो संन्यास ना ले ले। नीतिश ने बोला कि पर्थ में विराट भाई का शतक देख में उत्साह से लबरेज हो गया था।

इस खिलाड़ी ने पिता से जुड़ी बात की वीडियो में

विराट के बाद इस वीडियो में रेड्डी ने अपने पिता को लेकर बात की, उन्होंने कहा कि जब में यंग था तो ज्यादा गंभीर नहीं था और लेकिन मेरे लिए मेरे पिता जी ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी ऐसे में मेरी कहानी के पीछे काफी कुर्बानियां हैं। एक दिन जब मैंने मेरे पिता जी की पैसों से जुड़ी परेशानियां देखी, तो मुझे महसूस हुआ की नीतिश ऐसा नहीं चलेगा और सोचा की पिता जी इतना संघर्ष कर रहे हैं तो मेरे सिर्फ मजे के लिए क्रिकेट नहीं खेल सकता। तो फिर में ये खेल गंभीरता से लिया और एक साल में मुझे सफलता मिलनी शुरू हो गई। मध्य वर्ग के परिवार से आने पर मुझे काफी अच्छा लगा कि मैंने मेरे पिता जी को गर्व महसूस करवाया, मैंने अपनी पहली जर्सी उन्हें दी और उनके चेहरे पर बहुत खुशी थी। जब भी मुझे कोई परेशानी आती है, तो मैं केएल भाई से बात करता हूं और उनका सुझाव मेरे का आता है साथ ही टेस्ट डेब्यू मैच में उन्होंने मेरी काफी मदद की थी। रेड्डी ने बताया कि वो काफी Shadow Practice करते हैं, साथ ही वो अपने टेस्ट डेब्यू से खुश हैं और स्विंग के चलते उन्होंने तेज गेंदबाजी शुरू की थी  ।

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया Nitish Reddy का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पिंक बॉल के खिलाफ फिर चला Nitish Kumar Reddy का बल्ला

*पिंक बॉल टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया रही बल्लेबाजी में फेल और बनाए सिर्फ 180 रन।
*इस दौरान फिर चला Nitish Kumar Reddy का बल्ला और उन्होंने बनाए सबसे ज्यादा रन।
*जहां ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ रेड्डी ने 54 गेंदों का सामना करते हुए खेली 42 रनों की पारी।
*दूसरी ओर पर्थ टेस्ट मैच में भी इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले से किया था सभी को काफी प्रभावित।

क्या कमाल का शॉट खेला है इस खिलाड़ी ने

 

close whatsapp