'मेरे और सचिन तेंदुलकर के बीच सब कुछ ठीक है', विनोद कांबली ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मेरे और सचिन तेंदुलकर के बीच सब कुछ ठीक है’, विनोद कांबली ने किया बड़ा खुलासा

विनोद कांबली ने अपनी दोस्ती के कई किस्से सुनाए हैं।

Sachin Tendulkar & Vinod Kambli (Photo Source: X)
Sachin Tendulkar & Vinod Kambli (Photo Source: X)

भारत के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली ने सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बड़ा खुलासा किया है। विनोद कांबली ने कहा कि वो इस बात से काफी निराश थे कि गॉड ऑफ क्रिकेट ने जब 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, तब फेयरवेल स्पीच में उन्होंने अपने दोस्त का नाम नहीं लिया। इसके अलावा कांबली ने अपनी दोस्ती के कई किस्से भी सुनाए।

बता दें कि, सचिन तेंदुलकर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। दूसरी तरफ विनोद कांबली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार सफलता के बाद बिखरते चले गए। इन दोनों खिलाड़ियों ने 1990 और 2000 के शुरुआती दशक में साथ में कई शानदार साझेदारी भी की।

इस बीच विनोद कांबली ने टाइम्स आफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में कहा कि, ‘हां, हम लोगों के बीच में सब ठीक है और मैं उनसे काफी खुश हूं। हम दोनों एक-दूसरे के गले मिले। हम सभी को यह बताना चाहते थे कि हम साथ हैं। यह म्युचुअल था और मैं सच में सचिन तेंदुलकर से बिल्कुल भी दुखी नहीं हूं।’

तो इस वजह से विनोद कांबली सचिन से थे निराश

विनोद कांबली ने आगे कहा कि, ‘मैं उनसे इसलिए निराश था, क्योंकि मुझे ऐसा लगा कि सचिन अपनी फेयरवेल स्पीच में मेरा नाम जरूर लेंगे। हमारी बेहतरीन साझेदारी को लेकर सचिन जरूर बोलेंगे, क्योंकि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी थी और यही हमारे क्रिकेटिंग करियर का टर्निंग पॉइंट था। इसी साझेदारी के बाद लोगों को पता चला था कि विनोद और सचिन कौन हैं? मेरा भी इसमें हाथ था और हमारा करियर वहीं से शुरू हुआ था। मुझे ऐसा लगा था कि सचिन उसके बारे में जरूर बात करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हालांकि, यह पुरानी बात है और अब मैं यह सब भूल चुका हूं। मुझे काफी खुशी है कि हम दोनों फिर से साथ में आ गए हैं। सचिन मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?