एस. श्रीसंत के साथ दुबई में जमकर लुफ्त उठा रहे हैं संजू सैमसन, वीडियो आया सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

एस. श्रीसंत के साथ दुबई में जमकर लुफ्त उठा रहे हैं संजू सैमसन, वीडियो आया सामने

एस. श्रीसंत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें पूर्व खिलाड़ी संजू सैमसन के साथ दुबई का लुफ्त उठा रहे हैं।

Sanju Samson And S. Shreesanth (Pic Source-X)
Sanju Samson And S. Shreesanth (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी संजू सैमसन का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से तमाम फैंस का दिल जीता है। हाल ही में संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए दो शतक जड़े थे।

यही नहीं शानदार खिलाड़ी पहले बल्लेबाज बन चुके हैं, जिन्होंने दो टी20 मैच में दो शतक जड़े। इस बीच संजू सैमसन को पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत के साथ दुबई में लुफ्त उठाते हुए देखा गया।

एस. श्रीसंत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें पूर्व खिलाड़ी संजू सैमसन के साथ दुबई का लुफ्त उठा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SREE SANTH (@sreesanthnair36)

भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सैमसन इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। भले ही संजू सैमसन ने टीम इंडिया की ओर से वनडे और टी20 फॉर्मेट में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर लिया हो, लेकिन उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में अभी तक मौका नहीं मिला है।

आईपीएल में संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से छाप छोड़ी है। वह आईपीएल के आगामी सीजन में एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

हालांकि, फाइनल में टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। आगामी सीजन में संजू सैमसन अपनी टीम को खिताब जरूर दिलाना चाहेंगे। आईपीएल 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?