अश्विन ने 14 साल के इंटरनेशनल करियर में इन बड़ी उपलब्धियों को किया है अपने नाम, देखें पूरी लिस्ट-
अश्विन एक ही टेस्ट मैच में चार अलग-अलग मौकों पर शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर है।
अद्यतन - Dec 18, 2024 3:50 pm

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। एडिलेड में खेला गया पिंक-बॉल टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी मैच था, जिसमें उन्होंने एक विकेट और 29 रन बनाए थे।
अश्विन (522) भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज है। वह एक ही टेस्ट मैच में चार अलग-अलग मौकों पर शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं। इस फॉर्मेट में टीम इंडिया गेंदबाज को काफी ज्यादा मिस करने वाली है।
अश्विन के संन्यास के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी बड़ी उपलब्धियों के बारे में आइए आपको बताते हैं-
इंटरनेशनल क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन की उपलब्धियां-
- पोली उमरीगर अवॉर्ड: – 2012-13
- अर्जुन अवॉर्ड: – 2015
- ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: – 2016
- ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: – 2016
- ICC मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: – 2013, 2015, 2016, 2017, 2021
- CEAT इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर: – 2016-17
- ICC मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द डिकेड: – 2011-20
- ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ: – फरवरी, 2021
दिग्गज ने बीसीसीआई और साथी खिलाड़ियों का किया शुक्रिया अदा
आर अश्विन ने संन्यास की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको मैं शुक्रिया कहना चाहता हूं खासतौर पर बीसीसीआई और अपने टीम के साथी लोगों को। टीम इंडिया के लिए खेलना हमेशा ही शानदार रहा है और मैं खुद अपने आप को सम्मानित महसूस करता हूं कि मैंने अंतरराष्ट्रीय टीम की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन किया है। मैं अपने कप्तान रोहित शर्मा को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा, जिन्होंने मेरा काफी सपोर्ट किया। मेरा परिवार भी मेरे साथ हमेशा खड़ा रहा। सभी को शुक्रिया।”
इंटरनेशनल करियर में ऐसा रहा है अश्विन का प्रदर्शन
अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं।
- टेस्ट में 25.76 की औसत से 3503 रन, 6 शतक और 2.84 की इकॉनमी से 537 विकेट, 37 पांच विकेट-हॉल, 10 दस विकेट हॉल
- वनडे में 16.44 की औसत से 707 रन और 4.93 की इकॉनमी से 156 विकेट
- टी20 में 26.29 की औसत से 184 रन और 6.91 की इकॉनमी से 72 विकेट