दूसरे टी20 में बांग्लादेशी गेंदबाजों ने मचाई तबाही, वेस्टइंडीज को मिली सीरीज में करारी शिकस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

दूसरे टी20 में बांग्लादेशी गेंदबाजों ने मचाई तबाही, वेस्टइंडीज को मिली सीरीज में करारी शिकस्त

सेंट विंसेंट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 27 रन से करारी शिकस्त दी।

Bangladesh Cricket (Pic Source-X)
Bangladesh Cricket (Pic Source-X)

सेंट विंसेंट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 27 रन से करारी शिकस्त दी। इस मैच में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज दूसरे टी20 में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए। टीम की ओर से शमीम हुसैन ने घातक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35* रनों की तूफानी पारी खेली। शमीम हुसैन के अलावा मेहदी हसन मिराज ने 26 रन बनाए, जबकि जाकेर अली ने 21 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से गुदाकेश मोती ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके।

बांग्लादेश ने 27 रनों से जीता दूसरा टी20

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 102 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए सबसे खराब बात यह थी कि उनके लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और यही कारण है कि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मेजबान की ओर से रोस्टन चेज ने 32 रन बनाए, जबकि अकील हुसैन ने 31 रन का योगदान दिया। जॉनसन चार्ल्स ने 14 रन बनाए। हालांकि, इन तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने तीन विकेट झटके, जबकि तंजीम हसन साकिब मेहदी हसन और रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट अपने किए। एक विकेट हसन महमूद ने हासिल किया। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने इस मैच में कुल 3 मेडन ओवर फेकें। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

इन दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला मुकाबला बांग्लादेश ने 7 रन से अपने नाम किया था। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 19 दिसंबर को सेंट विंसेंट में खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?