BGT 2024-25: उस्मान ख्वाजा के पास नहीं है जसप्रीत बुमराह का कोई जवाब, छह पारियों में बने वह पांच बार शिकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: उस्मान ख्वाजा के पास नहीं है जसप्रीत बुमराह का कोई जवाब, छह पारियों में बने वह पांच बार शिकार

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं।

BGT 2024-25 (Pic Source-X)
BGT 2024-25 (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चौथे टेस्ट की शुरुआत आज यानी 26 दिसंबर से मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हो चुकी है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं।

टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आउट किया। ख्वाजा ने छह चौकों की मदद से 57 रन बनाए। वह मुकाबले में काफी शानदार तरीके से बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन महत्वपूर्ण समय पर बुमराह ने उनको आउट कर भारत को शानदार सफलता दिलाई।

बता दें कि, इस सीरीज में 6 पारियों में पांच बार जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को आउट किया है। अभी तक 87 गेंदों में उस्मान ख्वाजा ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सिर्फ 24 रन बनाए हैं और पांच बार आउट हुए हैं। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा को मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में आउट किया था।

जसप्रीत बुमराह ने खेल के पहले दिन झटके तीन विकेट

मुकाबले की बात की जाए तो युवा खिलाड़ी Sam Kontas ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 60 रनों की शानदार पारी खेली। Kontas ने भारत के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। जबकि मार्नस लाबुशेन ने सात चौकों की मदद से 72 रन बनाए। ट्रैविस हेड इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले ही आउट हो गए। एलेक्स केरी ने 31 रनों का योगदान दिया।

खेल का पहला दिन खत्म होने तक स्टीव स्मिथ 68* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 8* रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की ओर से अभी तक जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके हैं, जबकि वाशिंगटन सुंदर आकाश दीप और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?