विजय हजारे ट्रॉफी में अर्शदीप सिंह ने दिखाया अपना दम, Fifer लेकर मुंबई के बल्लेबाजी लाइनअप को किया तहस-नहस - क्रिकट्रैकर हिंदी

विजय हजारे ट्रॉफी में अर्शदीप सिंह ने दिखाया अपना दम, Fifer लेकर मुंबई के बल्लेबाजी लाइनअप को किया तहस-नहस

अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट हासिल किया।

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)
Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

इस समय विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में पंजाब और मुंबई के बीच अहमदाबाद में महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर 248 रन बनाए। पंजाब की ओर से इस मैच में अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके।

अर्शदीप सिंह ने मुंबई के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने इस मुकाबले में आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट हासिल किया। तेज गेंदबाज ने लगातार विकेट लेकर मुंबई के बल्लेबाजी लाइनअप को बैकफुट पर ला खड़ा किया। मैच में अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

वहीं मुंबई की ओर से अथर्व अंकोलेकर ने सबसे अधिक 66 रन बनाए, जबकि सूर्यांश शेगड़े ने 44 रनों का योगदान दिया। Shardul Thakur ने 43 रनों की पारी खेली, जबकि Royston Dias ने 18* रन बनाए।

पंजाब को मैच जीतने के लिए 249 रन की जरूरत

अर्शदीप सिंह ने पंजाब की ओर से अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है। अर्शदीप सिंह के अलावा कप्तान अभिषेक शर्मा ने 10 ओवर में 47 रन देकर दो विकेट झटके। पंजाब को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 50 ओवर में 249 रन बनाने होंगे।

भले ही टीम के पास कई धाकड़ बल्लेबाज हैं, लेकिन मुंबई के गेंदबाजी लाइनअप को हल्के में लेना पंजाब के लिए सही बात नहीं होगी। विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब ने अभी तक तीन मैचों में दो में जीत दर्ज की है, जबकि एक में टीम को हार झेलनी पड़ी है।

मुंबई ने भी टूर्नामेंट में दो मैचों में जीत दर्ज की है। जहां एक तरफ मुंबई 8 अंकों के साथ ग्रुप सी में दूसरे पायदान पर है, वहीं दूसरी ओर पंजाब के भी 8 अंक है, लेकिन उनका नेट रन रेट मुंबई से थोड़ा नीचे है। पंजाब ग्रुप सी की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।

close whatsapp