Nitish Kumar Reddy और बुमराह की बढ़ी शान, MCG के Honours Board पर आया नाम
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है।
अद्यतन - दिसम्बर 31, 2024 12:48 अपराह्न

भले ही टीम इंडिया चौथा टेस्ट मैच हार गई है, लेकिन इस टेस्ट मैच में Nitish Kumar Reddy और जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों का नाम एक खास जगह पर छप गया है और उसी का वीडियो टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है।
एक नजर Nitish Kumar Reddy और बुमराह के प्रदर्शन पर
MCG टेस्ट मैच Nitish Kumar Reddy के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया है, जहां उन्होंने इसी मैदान पर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। इस दौरान रेड्डी ने 114 रनों की पारी खेली थी, जो दूसरी ओर बुमराह ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट लिए थे और दूसरी पारी में 5 विकेट झटके थे। साथ ही बुमराह अभी तक हुए 4 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, अभी तक उन्होंने 30 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।
खास जगह आया Nitish Kumar Reddy और बुमराह का नाम
*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है।
*वीडियो में दिख रहा है Melbourne Cricket Ground का Honours Board।
*Honours Board पर लगाया जा रहा है Nitish Kumar Reddy-बुमराह का नाम।
*रेड्डी ने लगाया था शतक और बुमराह ने खोला था पंजा, इसलिए बोर्ड पर आया उनका नाम।
Nitish Kumar Reddy और बुमराह से जुड़ा वीडियो
रेड्डी के पिता काफी ज्यादा ही इमोशनल हो गए थे
रोहित शर्मा को लेकर कुछ बड़ी रिपोर्ट्स आ रही हैं
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्लेबाजी और कप्तानी में फेल रहे रोहित शर्मा को लेकर बड़ी रिपोर्ट आ रही है, जो उनके फैन्स को निराश कर देगी।ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित सिडनी में होने वाले 5वें टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायर हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रोहित का बल्ला नहीं चला था, जिसके बाद से वो फैन्स के निशाने पर हैं। साथ ही उनको काफी ज्यादा Troll भी किया जा रहा है, वैसे रोहित के बाद बताया जा रहा है कि बुमराह को टेस्ट क्रिकेट के लिए टीम इंडिया की कप्तानी दी जा सकती है।