खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को लेकर भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के तरफ से आया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को लेकर भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के तरफ से आया बड़ा बयान

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई वनडे सीरीज में बल्ले के साथ पूरी तरह से फ्लॉप रहे।

Virat Kohli and Vikram Rathour (Image Source: BCCI/Getty Images)
Virat Kohli and Vikram Rathour (Image Source: BCCI/Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले विराट कोहली के बल्ले के साथ बुरे दौर से गुजरने के दावों का खंडन किया हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 16 फरवरी से कोलकाता में टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई वनडे सीरीज में बल्ले के साथ पूरी तरह से फ्लॉप रहे, उन्होंने तीनों मैचों में मात्र 26 रन बनाए थे। भारत के दाहिने हाथ के बल्लेबाज काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं, और उनके बल्‍ले से रन नहीं निकल रहे है, जिसके चलते बार-बार उनके फॉर्म पर सवाल उठाये जा रहे है।

विराट कोहली के खराब फॉर्म पर विक्रम राठौर का आया बयान

लेकिन भारतीय टीम के बल्‍लेबाजी कोच विक्रम राठौर का मानना है कि पूर्व कप्तान के फॉर्म पर सवाल उठाना सही नहीं हैं, क्योंकि वह नेट्स में शानदार तरीके से गेंदों का सामना कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले से पहले विक्रम राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा विराट कोहली से उनके फॉर्म को लेकर उनकी कोई विशिष्ट बातचीत नहीं हुई है।

लेकिन बल्लेबाजी कोच ने कहा वह व्यक्तिगत रूप से बिलकुल भी नहीं सोचते हैं कि विराट कोहली इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहे हैं, खासतौर पर वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, उन्होंने कहा पूर्व कप्तान ने हाल ही में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

हालांकि, बल्लेबाजी कोच ने स्वीकार किया है कि विराट कोहली का प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब था, लेकिन इसको लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। वह अभ्यास सत्र में अच्छी तरह से बल्लेबाजी कर रहे है, और काफी अच्छे नजर आ रहे हैं।

जिस तरह से अभ्यास सत्र में विराट कोहली मेहनत कर रहे हैं, टीम प्रबंध और सभी कोच उनकी तैयारी के बहुत खुश हैं, इसलिए उनके फॉर्म को लेकर कोई बातचीत नहीं हो रही हैं। विक्रम राठौर ने अंत में उम्मीद जताई हैं कि आने वाली टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दौरान विराट कोहली फिर से अपनी लय ढूंढने में कामयाब होंगे।

close whatsapp