SA vs PAK 2nd Test: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान मैच प्रीव्यू, दूसरा टेस्ट: कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11?

SA vs PAK 2nd Test: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान मैच प्रीव्यू, दूसरा टेस्ट: कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में जगह पक्की करने के बाद, दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा।

SA vs PAK (Photo Source: Getty Images)
SA vs PAK (Photo Source: Getty Images)

SA vs PAK Match Preview: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 को दोपहर 2 बजे केपटाउन के न्यूलैंड्स में शुरू होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में जगह पक्की करने के बाद दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा।

मेजबान टीम (साउथ अफ्रीका) ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच दो विकेट के मामूली अंतर से जीता था। मैच की बात करें तो तेंबा बावुमा की अगुवाई वाली अफ़्रीकी टीम को मैच की चौथी पारी में जीत के लिए 148 रनों की जरूरत थी। लेकिन पाक टीम से मिले इस छोटे टारगेट का पीछा करते हुए एक समय साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी, और उसने एक समय 99 रनों के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद मार्को यान्सन और कगिसो रबाडा की 51* रनों की साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने मैच को अपने नाम किया।

साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान (SA vs PAK Match Details)

मैच साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, दूसरा टेस्ट
वेन्यू न्यूलैंड्स, केपटाउन
तारीख और समय शुक्रवार-मंगलवार, 3 जनवरी-7 जनवरी 2025, दोपहर 2 बजे (IST)

न्यूलैंड्स पिच रिपोर्ट (SA vs PAK Pitch Report)

न्यूलैंड्स दक्षिण अफ्रीका के उन मैदानों में से एक है, जो स्पिनरों की मददगार है। साथ ही, इस वेन्यू पर बहुत सारे टेस्ट मैच देखने को मिले हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल जनवरी में यहां पर आखिरी टेस्ट मैच खेला था। मैच दो दिन में समाप्त हो गया था और भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

इस स्थान पर अब तक कुल 60 टेस्ट खेले गए हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 23 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें 26 मौकों पर विजयी हुई हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 342 है।

साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड्स (Head-To-Head Records)

मैच 29
साउथ अफ्रीका ने जीता 16
पाकिस्तान ने जीता 06
ड्रा 07
नो रिजल्ट 00
पहला मैच 19-23 जनवरी, 1995
हालिया खेला गया मैच 26-29 दिसंबर, 2024

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (SA vs PAK Probable Playing XIs)

साउथ अफ्रीका: टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, तेंबा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यान्सन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, डेन पैटर्सन

पाकिस्तान: शान मसूद (कप्तान), सईम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान आगा, आमेर जमाल, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास।

यह भी पढ़ें: SA vs PAK Dream11 Prediction दूसरे टेस्ट मैच के लिए 

close whatsapp