Jasprit Bumrah ने 22 गज पर फिर चलाया बल्ला, दर्शकों ने सिडनी में ये देख मचाया हल्ला
Jasprit Bumrah ने सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन बल्ले से दिखाया अपना दम।
अद्यतन - Jan 3, 2025 12:57 pm

इस बार Jasprit Bumrah ने BGT में टीम इंडिया की कई बार लाज बचाई है, गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया है। ऐसा ही कुछ सिडनी टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला, जहां बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को एक बार के लिए दिन में तारे दिखाने का काम कर दिया और धाकड़ बल्लेबाज की।
टीम इंडिया पहले दिन ही हुई ऑल आउट
वहीं Jasprit Bumrah की कप्तानी में सिडनी टेस्ट मैच खेलने उतरी टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप प्रदर्शन किया, जहां टेस्ट मैच के पहले दिन ही भारतीय टीम ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ने सिर्फ 185 रन ही बनाए, इस दौरान पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए और दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया टीम मे 1 विकेट खो दिया है।
Jasprit Bumrah की बल्लेबाजी देख दंग रह जाएंगे आप
*Jasprit Bumrah ने सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन बल्ले से दिखाया अपना दम।
*इस दौरान कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 गज पर लगाए कई कमाल के शॉट्स।
*अपनी बल्लेबाजी में बुमराह ने 17 गेंदों का सामना करते हुए बनाए थे पहले 22 रन ।
*साथ ही उन्होंने कमाल के 3 चौके और 1 काफी शानदार छक्का भी लगाया था।
बल्लेबाजी में Jasprit Bumrah ने फिर दिखाया अपना जलवा
IS THERE ANYTHING JASSI BHAI CANNOT DO?! 🙌🫡#AUSvINDOnStar 👉 5th Test, Day 1 LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/Jf7nUkmkO3
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 3, 2025
बुमराह ने टॉस के दौरान रोहित को लेकर बयान दिया था
रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कप्तनी कर रहे हैं और टॉस के दौरान उन्होंने रोहित को लेकर बयान दिया। जसप्रीत बुमराह ने हिटमैन को लेकर कहा कि- हमारे कप्तान ने इस मैच में आराम करने का विकल्प चुनकर लीडरशिप दिखाई है। इससे पता चलता है कि इस टीम में बहुत एकता है और कोई स्वार्थ नहीं है। आगे बुमराह ने कहा कि जो भी टीम के हित में होगा, हम वहीं करने की कोशिश करेंगे। वैसे आपको बता दे कि रोहित बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपने बल्ले से फेल रहे थे, उसकी के बाद से उनके टेस्ट करियर पर सवाल खड़े हो रहे थे।