Rohit Sharma Yashasvi Jaiswal Wicket

VIDEO: लापरवाही भरी शॉट खेलकर हिटमैन ने फेंका अपना विकेट, एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप हुए रोहित

जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ दूसरी पारी में रोहित शर्मा 28 और जायसवाल 27 रन बनाकर हुए आउट।

Rohit Sharma (Photo Source: X)
Rohit Sharma (Photo Source: X)

मुंबई और जम्मू एंड कश्मीर के बीच बीकेसी में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में फैंस आउट ऑफ फॉर्म भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर काफी उत्साहित थे क्योंकि वो 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच में खेलने उतरे थे। रोहित शर्मा का बल्ला पिछले कुछ समय से शांत है। बीसीसीआई द्वारा जारी निर्देश के बाद वह घरेलू मुकाबला खेलने उतरे, हालांकि यहां भी वह कुछ कमाल नहीं कर पाए।

जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच की पहली पारी में वह 3 रन पर आउट हुए, उसके बाद वह दूसरी पारी में महज 28 ही रन बना पाए। दूसरी पारी में हिटमैन को अच्छी शुरुआत तो मिली थी, लेकिन वो इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। एक बार फिर वो गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर हुए आउट। वहीं J&K के आबिद मुश्ताक ने रोहित का एक सुपरमैन कैच पकड़ा। रोहित के साथ जायसवाल भी दूसरी पारी में फेल रहे।

मुंबई की पहली पारी 120 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में जम्मू एंड कश्मीर ने पहली पारी में 206 रन बनाकर मुंबई पर 86 रनों की बढ़त हासिल की। मुंबई की दूसरी पारी का आगाज करने उतरे रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने इस बार टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए Rohit Sharma

हालांकि, पारी का 14वां ओवर लेकर आए युद्धवीर सिंह चरक की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में रोहित आउट हो गए। हिटमैन धीमी गेंद को पढ़ नहीं पाए और पहले ही शॉट खेल बैठे। गेंद उनके बल्ले के अंदरुनी किनारे पर लगकर मिड विकेट की दिशा में आबिद मुश्ताक की तरफ गई। आबिद मुश्ताक ने अपनी बाईं ओर छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच शानदार कैच पकड़ा।

रोहित शर्मा ने अपनी 28 रनों की पारी में 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने 35 ही गेंदें खेली। रोहित के बाद यशस्वी जायसवाल भी 26 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उन्हें भी युद्धवीर सिंह चरक ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

close whatsapp