IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा की तूफानी पर फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन
28 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेली अभिषेक ने
अद्यतन - May 19, 2024 6:58 pm

IPL 2024 के जारी सीजन का 69वां मैच आज 19 मई, रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में पंजाब किंग्स से मिले 215 रनों के टारगेट का पीछा करने हुए, हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
अभिषेक की पंजाब के खिलाफ इस तूफानी पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 28 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेली। साथ ही इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। दूसरी ओर, अभिषेक की इस पारी पर क्रिकेट फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
पंजाब ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए रखा 215 रनों का लक्ष्य
तो वहीं आपको मैच की पहली पारी के बारे में बताएं, तो पंजाब किंग्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। पंजाब के लिए ओपनिंग करने आए अथर्व तायडे और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर, टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई।
तायडे ने 46 तो प्रभसिमरन सिंह ने 71 रन बनाए। इसके अलावा राइली रूसो ने 49 रनों की पारी खेली, तो अंत में जितेश शर्मा ने 15 गेंदों में 32* रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत पंजाब एक मजबूत टारगेट हैदराबाद के खिलाफ रखने में सफल रही।
हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो टी नटराजन को सर्वाधिक 2 विकेट मिले। इसके अलावा पैट कमिंस और वियासकांत को 1-1 विकेट मिला। तो वहीं इस टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
देखें अभिषेक शर्मा की इस पारी पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन
The student of great Yuvraj Singh the next big thing in Indian cricket Abhishek Sharma has now hit the more number of sixes in an Ipl season by an Indian. He is currently batting at a strike rate of 256+.#SRHVSPBKSpic.twitter.com/gXX0crMg9J
— Mustafa (@mustafamasood0) May 19, 2024
Abhishek Sharma, the future Recruiter for Academy , hopefully in International level soon 💀 pic.twitter.com/8ISrUM3gCl
— Dinda Academy (@academy_dinda) May 19, 2024
ABHISHEK SHARMA has hit most sixes by an Indian in a single season in IPL history. 🫡 pic.twitter.com/MA7pF7cXOL
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 19, 2024
Abhishek Sharma has hit most sixes in IPL 2024.
– The 23 year old is showcasing his class and power game. 💥 pic.twitter.com/1NaQxe7I0F
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 19, 2024
Shashank with the golden arm! 💪🏼#ShashankSingh gets his first IPL wicket as he dismisses the dangerous #AbhishekSharma to get his team back in the match! 🫡
📹 | @IPL
📺 | #SRHvPBKS: LIVE NOW on Star Sports | #IPLOnStarpic.twitter.com/NgaKitWZeD
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 19, 2024