रणजी मैच के दौरान देखने को मिला Rohit Sharma का क्रेज, फैन्स ने दिया हिटमैन को खास नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

रणजी मैच के दौरान देखने को मिला Rohit Sharma का क्रेज, फैन्स ने दिया हिटमैन को खास नाम

जम्मू कश्मीर और मुंबई के बीच जारी रणजी मैच के दौरान का एक वीडियो हो रहा है।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

काफी लंबे समय बाद Rohit Sharma रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराश किया। दूसरी ओर हिटमैन का क्रेज रणजी मैच के दौरान भी देखने को मिला, इसी कड़ी में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में रोहित को देख फैन्स क्रेजी हो गए हैं।

दूसरी पारी में भी फेल रहे Rohit Sharma

जम्मू कश्मीर और मुंबई के बीच जारी रणजी मैच में Rohit Sharma का बल्ले से प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा, जहां पहली पारी वो सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं दूसरी पारी में वो कमाल के टच में नजर आ रहे थे, लेकिन फिर 28 रन बनाकर वो पवेलियन लौट गए और अब देखना अहम होगा कि क्या वो अगला रणजी मैच खेलते हैं या नहीं।

Rohit Sharma को रणजी मैच खेलता देख फैन्स हुए क्रेजी

*जम्मू कश्मीर और मुंबई के बीच जारी रणजी मैच के दौरान का एक वीडियो हो रहा है।
*जहां इस वायरल हुए वीडियो में रोहित शर्मा को देख फैन्स हो गए थे सुपर क्रेजी।
*रोहित को बाउंड्री के पास आता देख फैन्स ने नारा लगाया- मुंबई चा राजा रोहित शर्मा।
*ये सब सुनकर काफी ज्यादा खुश दिखे रोहित और इस दौरान वो हंस रहे थे।

ये वीडियो वायरल हो रहा है Rohit Sharma से जुड़ा

आउट होकर जाते हुए हिटमैन की एक तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

वाइट बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा

जल्द ही रोहित शर्मा वाइट क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे, जहां पहले वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट खेलेंगे और फिर चैंपियंस ट्रॉफी खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में रोहित को टीम इंडिया में अपनी जगह बनाए रखने के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करना होगा, वरना आगे के लिए मुश्किल हो सकती है। दूसरी ओर रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, उसके बाद हिटमैन ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। रोहित के अलावा सर जडेजा और विराट कोहली भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं अब।

close whatsapp