SM Trends: 3 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 3 फरवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

पांचवें टी20 में मेजबान की ओर से अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 54 गेंदों में 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से 135 रनों की आक्रामक पारी खेली।

SM Trends Of 3 Feb
SM Trends Of 3 Feb

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 फरवरी को पांचवा टी20 मैच इंडिया और इंग्लैंड के बीच में खेला गया था। इस शानदार मैच को टीम इंडिया ने 150 रनों से अपने नाम किया। टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर दबाव डाला।

पांचवें और अंतिम टी20 में मेजबान की ओर से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 54 गेंदों में 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से 135 रनों की आक्रामक पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 97 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ इंडिया ने टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया।

U19 महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया। टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया। लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाई।

 

close whatsapp