आज ही के दिन 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने रचा था इतिहास, साउथ अफ्रीका को उन्हीं के घर में दी थी मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज ही के दिन 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने रचा था इतिहास, साउथ अफ्रीका को उन्हीं के घर में दी थी मात

विराट कोहली ने 6 मैचों में 558 रन बनाए थे।

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

टीम इंडिया का प्रदर्शन विराट कोहली की कप्तानी में तीनों ही फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा था। विराट की कप्तानी में ही आज के दिन यानी 16 फरवरी 2018 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को उन्हीं के घर में वनडे सीरीज में पहली बार मात दी थी।

इस वनडे सीरीज में विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और 6 मैचों में कुल 558 रन बनाए थे, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल था। पहला शतक (112) विराट ने डरबन में लगाया था, दूसरा (160*) शतक केपटाउन में आया, जबकि तीसरा शतक (129*) सुपरस्पोर्ट्स पार्क में बनाया था।

टीम इंडिया ने डरबन, सेंचुरियन और केपटाउन में जीत की हैट्रिक पूरी करते हुए सीरीज में 3-0 की बढ़त पहले ही बना ली थी। इसके बाद मेजबान साउथ अफ्रीका ने चौथे वनडे में वापसी की और इस मैच को अपने नाम किया। पांचवें वनडे की बात की जाए तो पोर्ट एलिजाबेथ में विराट कोहली ने 36 रन बनाए थे। इस मैच में बेहतरीन खिलाड़ी रोहित शर्मा ने 115 रनों की आक्रामक पारी खेली थी, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए।

जवाब में साउथ अफ्रीका अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 201 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके थे, जबकि युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट अपने नाम किए थे। टीम इंडिया ने पांचवें वनडे को 73 रन से जीता था।

अंतिम वनडे में भी विराट कोहली ने खेली तूफानी मैच विनिंग पारी

इन दोनों टीमों के बीच छठा और अंतिम वनडे मैच सेंचुरियन में खेला गया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका 204 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने मैच को 8 विकेट रहते जीत लिया।

विराट कोहली ने अंतिम वनडे में 129* रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया था, जबकि प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड भी अनुभवी बल्लेबाज ने अपने नाम किया था।

 

close whatsapp