Ranji Trophy: केरल ने 74 सालों बाद रचा इतिहास, गुजरात के खिलाफ यह कमाल कर फाइनल में पहुंची
जलज सक्सेना और आदित्य सरवटे के चार विकेटों की मदद से केरल ने बढ़त हासिल की।
अद्यतन - Feb 21, 2025 2:45 pm

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अब तक एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। इस समय खेले जा रहे रोमांचक मैचों में से एक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में केरल और गुजरात के बीच का सेमीफाइनल मैच है। यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला था, जिसमें केरल ने अंततः दो रन की बढ़त हासिल की और पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाई।
मैच शुरू होने से पहले गुजरात फेवरेट्स थी। केरल के कप्तान सचिन बेबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिससे गुजरात की टीम को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। मैच में एक वक्त केरल ने 157 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कप्तान सचिन बेबी (195 गेंदों पर 69 रन) और सलमान निजार (202 गेंदों पर 52 रन) की पारियों और मोहम्मद अजहरुद्दीन (341 गेंदों पर 177* रन) की शानदार नाबाद पारी की बदौलत केरल ने पहली पारी में 457 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
गुजरात के लिए प्रियांक पांचाल ने लगाया शानदार शतक
इसके जवाब में स्टार खिलाड़ी प्रियांक पांचाल (237 गेंदों पर 148 रन) के शतक और आर्या देसाई और जयमीत पटेल के अर्धशतक की बदौलत गुजरात की टीम को बढ़त हासिल करने की दौड़ में बनाए रखा और हालांकि टीम बढ़त हासिल करने के करीब पहुंच रही थी लेकिन आदित्य सरवटे और जलज सक्सेना की स्पिन जोड़ी ने चार विकेट लेकर टीम को 455 रनों पर ऑलआउट कर दिया।
मैच की बात करें तो खबर लिखें जानें तक केरल की टीम 76 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी है और वह पूरे दिन बल्लेबाजी करके खेल को ड्रॉ पर समाप्त करना चाहेगी और पहली पारी की बढ़त के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी। सचिन बेबी और जलज सक्सेना इस समय बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
केरल के प्रदर्शन को लेकर संजू सैमसन की खास इंस्टा स्टोरी
