दुबई पहुंचने के बाद Pakistan के खिलाड़ियों ने नहीं किया आराम, नेट्स में लगाते दिखे अपनी पूरी जान
Pakistan टीम के खिलाड़ियों के कुछ वीडियो PCB ने शेयर किए हैं।
अद्यतन - फरवरी 22, 2025 11:15 पूर्वाह्न

Pakistan टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हार के साथ किया था, जहां इस टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब पाकिस्तान टीम के सामने टीम इंडिया की चुनौती है, ऐसे में ये मैच कड़ी टक्कर का होता है। जिसे देखते हुए पाक टीम के खिलाड़ियों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया है और इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।
करो या मरो का मैच है Pakistan टीम के लिए
जी हां, चैंपियंस ट्रॉफी में एक मैच हारना भी काफी भारी पड़ जाता है, ऐसे Pakistan टीम ने शुरूआत ही हार के साथ की है। वहीं टीम इंडिया के खिलाफ होने वाला मैच पाकिस्तान टीम के लिए करो या मरो का होने वाला है, अगर ये टीम इस मुकाबले को भी हार जाती है तो फिर टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के दरवाजे बंद हो जाएंगे।
Pakistan टीम भूल गई है चैन और आराम
*दुबई से Pakistan टीम के खिलाड़ियों के कुछ वीडियो PCB ने शेयर किए हैं इंस्टा पर।
*जहां इन वीडियो में पाक टीम के खिलाड़ी ICC एकेडमी में अभ्यास करते हुए नजर आए।
*23 फरवरी को टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच की तैयारियों में जुटे थे ये खिलाड़ी।
*वहीं अभ्यास के दौरान पूरी टीम काफी गंभीर थी, नहीं हुआ किसी तरह का कोई मजाक।
एक नजर Pakistan टीम के इस वीडियो पर
गेंदबाजों ने भी जमकर बहाया है पसीना
टीम इंडिया में शायद ही देखने को मिले बदलाव
वहीं टीम इंडिया ने अपने पहले ही मैच में बांग्लादेश को हराया था, जहां कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। ऐसे में इस कड़े मुकाबले के लिए शायद ही भारतीय टीम में कोई बदलाव देखने को मिले, वैसे बांग्लादेश के खिलाफ फैन्स अर्शदीप की जगह हर्षित राणा को देख हैरान थे लेकिन राणा ने उस मैच में 3 विकेट अपने नाम किए थे। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में सभी की नजर विराट कोहली पर भी होगी, जो बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए थे।