अलग लेवल पर है Team India का कॉन्फिडेंस, पाकिस्तान से खेलना चाहते हैं CT का फाइनल

अलग लेवल पर है Team India का कॉन्फिडेंस, पाकिस्तान से खेलना चाहते हैं Champions Trophy का फाइनल

Team India के खिलाड़ियों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

हर बार Team India ने Champions Trophy में अलग अंदाज में क्रिकेट खेली है, जहां इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम विरोधी पर काल बनकर टूट पड़ती है। ऐसा ही कुछ पहले मैच में भी देखने को मिला, जहां रोहित की सेना ने बांग्लादेश को दिन में तारे दिखाने का काम कर दिया था और अब टीम के खिलाड़ियों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Team India के खिलाड़ी पाकिस्तान से खेलना चाहते हैं CT का फाइनल

Team India के खिलाड़ियों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, ये वीडियो ICC ने शेयर किया है और इसमें खिलाड़ी बता रहे हैं कि वो किस टीम से Champions Trophy 2025 का फाइनल मैच खेलना चाहते हैं। सबसे पहले अक्षर पटेल ने कहा कि- मुझे लग रहा है कि इंडिया बनाम पाकिस्तान का मैच ही हो जाए, तो वो बहुत की अहम रहेगा और फैन्स को भी ये मैच देखने में मजा आएगा। वीडियो में शमी बोले कि-इंडिया के साथ आपको रोमांच बढ़ाना है, तो मैं चाहता हूं पाकिस्तान। लेकिन मुझे दावेदार न्यूजीलैंड ज्यादा लग रही है। लेकिन जडेजा ने कहा कि- सच में कोई भी टीम आ जाए, बस हमारा फाइनल में जाना बहुत जरूरी है और टीम के तौर पर हमारा फोकस फाइनल में जाने के साथ-साथ फाइनल जीतने पर है।

ये वीडियो वायरल हो रहा है Team India के खिलाड़ियों का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC Hindi (@icchindiofficial)

शमी क्या बात कर रहे हैं ICC के इस वीडियो में?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC Hindi (@icchindiofficial)

Haris Rauf  ने दिया बड़ा बयान

23 फरवरी को टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान की चुनौती होगी, उससे पहले पाक गेंदबाज Haris Rauf ने एक बड़ा बयान दे डाला है। तेज गेंदबाज ने अपने बयान में कहा किहमने दुबई में भारत को दो बार हराया है और हमारा लक्ष्य इसे तीसरा बनाना है। हम कॉन्फिडेंट हैं और एक शानदार मुकाबले के लिए तैयार हैं।

आखिरी बार कब जीती थी टीम इंडिया ने Champions Trophy?

* Team India ने आखिरी बार Champions Trophy साल 2013 में जीती थी।
*उस समय धोनी थे टीम के कप्तान, फाइनल में इंग्लैंड को हराया था भारत ने।
*साल 2017 की Champions Trophy फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।
*अब साल 2025 में टीम इंडिया एक बार फिर से फाइनल खेलने की प्रमुख दावेदार है।

close whatsapp