CT2025 के बीच ऋषभ पंत की तबीयत अचानक बिगड़ी, शुभमन गिल ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

CT2025 के बीच ऋषभ पंत की तबीयत अचानक बिगड़ी, शुभमन गिल ने किया बड़ा खुलासा

शुभमन गिल ने बताया कि ऋषभ पंत को बुखार है और इसी वजह से वह अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

Rishabh Pant (Pic Source-X)
Rishabh Pant (Pic Source-X)

टीम इंडिया को अब पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महत्वपूर्ण मैच 23 फरवरी को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि, आगामी मैच से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है।

भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस बात की पुष्टि की है कि ऋषभ पंत आज यानी 22 फरवरी को टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए थे। शुभमन गिल ने बताया कि पंत को बुखार है और इसी वजह से वह अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

ऋषभ पंत की बात की जाए तो वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेले थे। ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपर की भूमिका केएल राहुल ने निभाई थी। भले ही लीग मैच में उन्हें खेलने का मौका ना मिले, लेकिन प्लेऑफ में उन्हें मुख्य जिम्मेदारी निभाते हुए देखा जा सकता है। तमाम क्रिकेट फैंस यही चाहेंगे कि ऋषभ पंत जल्द से जल्द पूरी तरह से फिट हो जाए।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच को जरूर जीतना चाहेगी टीम इंडिया

आगामी मैच दोनों ही टीमों के लिए इसलिए जरूरी है, क्योंकि अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को अपनी जगह बनाए रखनी है, तो उन्हें भारत को हराना होगा। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।

अब अगर मेजबान टीम भारत के खिलाफ हार जाती है, तो टूर्नामेंट में लीग चरण के बाद पाकिस्तान का आगे जाना मुश्किल होगा। दूसरी ओर टीम इंडिया बांग्लादेश को हराने के बाद इ मुकाबले को जीतकर अपनी दावेदारी और मजूबत करना चाहेगी।

भारत को टूर्नामेंट का अपना अंतिम लीग मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा।

close whatsapp