AUS vs ENG, Top 10 Memes

AUS vs ENG, Top 10 Memes: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से अपने नाम किया।

Josh Inglis (Pic Source-X)
Josh Inglis (Pic Source-X)

आज यानी 22 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। जोश इंगलिस के धमाकेदार पारी के दम पर इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से अपने नाम किया।

मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 351 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 165 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। डकेट ने अपनी इस पारी के दौरान 17 चौके और तीन छक्के जड़े।

वहीं अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 68 रनों की पारी खेली। जो रूट ने डकेट का साथ काफी अच्छी तरह से निभाया। इसके अलावा कप्तान जोस बटलर ने 23 रन बनाए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 21* रनों की तूफानी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से Ben Dwarshuis ने 10 ओवर में 66 रन देकर तीन विकेट झटके।

जोश इंगलिस ने खेली मैच विनिंग शतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई। ट्रेविस हेड 6 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ ने सिर्फ पांच रन ही बनाए। दो विकेट जल्द गिरने के बाद मैथ्यू शॉर्ट और मार्नस लाबुशेन ने तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की। मैथ्यू शॉर्ट ने 63 रनों की पारी खेली और अपनी इस पारी के दौरान 9 चौके और एक छक्का मारा। लाबुशेन ने 47 रन बनाए।

हालांकि, जोश इंगलिस ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 120* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। जोश ने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। ग्लेन मैक्सवेल ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बनाए, जबकि एलेक्स केरी ने 69 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ अपने इस टूर्नामेंट के अभियान की शुरुआत की है।

 

close whatsapp