Virat Kohli के शतक के बाद Nana Patekar पर क्यों बन रहे हैं Meme?

Virat Kohli के शतक के बाद Nana Patekar पर क्यों बन रहे हैं Meme?

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 100 रन की नाबाद पारी खेली।

Virat Kohli & Nana Patekar (Photo Source: X)
Virat Kohli & Nana Patekar (Photo Source: X)

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला रविवार, 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला गया। रोहित शर्मा एंड कंपनी मैच से पहले फेवरेट थी और अंत में भी ऐसा ही हुआ। टीम ने 42.3 ओवरों में 242 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने इस जीत के बाद सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है। टीम ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में दो मैचों में दो जीत के साथ पहले स्थान पर है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में सबसे बड़ी भूमिका विराट कोहली ने निभाई, जिन्होंने 111 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनके करियर का 51वां वनडे शतक है। पाकिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत में विराट थोड़ा संभलकर खेलते हुए नजर आए, लेकिन फिर एक बार सेट होने के बाद उन्होंने जमकर प्रहार किया।

दुबई में विराट कोहली की शतकीय पारी के बाद बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड हो रहे हैं। आइए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

इस कारण नाना पाटेकर हो रहे हैं सोशल मीडिया पर ट्रेंड

नाना पाटेकर ने एक बार कहा था कि, विराट के आउट होने के बाद उन्हें खाना खाने का मन नहीं करता है। इसके कारण ही अब सोशल मीडिया पर फैंस विराट के शतक को नाना पाटेकर के बयान से जोड़ रहे हैं और एक से बढ़कर एक मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे मीम्स-

close whatsapp