Cover Drive को लेकर Virat Kohli ने खुलकर की बात, बोले- पाक के खिलाफ Risk लेकर खेला ये शॉट

Cover Drive को लेकर Virat Kohli ने खुलकर की बात, बोले- पाक के खिलाफ Risk लेकर खेला ये शॉट

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर Virat Kohli का इंटरव्यू शेयर किया गया है।

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

Virat Kohli वैसे तो 22 गज पर कई सारे कमाल के शॉट्स मारते हैं, लेकिन Cover Drive कोहली का सबसे फेवरेट शॉट है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद, टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है और इस वीडियो में कोहली अपने इसी सबसे प्यारे शॉट को लेकर बात करते हुए नजर आए।

Cover Drive को लेकर खुलकर बात की Virat Kohli ने

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर Virat Kohli का एक इंटरव्यू शेयर किया गया है, जहां इस दौरान विराट ने Cover Drive शॉट को लेकर खुलकर बात की है। विराट ने कहा कि- कई सालों से Cover Drive मेरी कमजोरी रही है, लेकिन इस शॉट के सहारे मैंने कई सारे रन भी स्कोर किए हैं। पाक टीम के खिलाफ मैंने अपने शॉट्स को बैक किया, साथ ही कुछ चौके मैंने Cover Drive लगाकर हासिल किए और मैंने Risk लिया था ये शॉट खेला था। आगे विराट बोले- जब मैं इस तरह के शॉट मारता हूं, तो मैं Incontrol रहता हूं और ये पारी मेरी लिए काफी अच्छी थी।

पाक के खिलाफ हुए मैच को लेकर क्या बोले Virat Kohli?

साथ ही Virat Kohli ने आगे कहा कि- मैं जैसे बल्लेबाजी करना चाहता था मैंने वैसे बल्लेबाजी की, इस अहम गेम में योगदान देकर काफी खुश हूं। एक चीज मैं हमेशा सोचता हूं कि, 3 नंबर पर बल्लेबाजी कर Risk कम करूं और टीम को जीत के स्थान पर खड़ा कर दूं। चेज करते हुए जीत हासिल करना हमेशा से अच्छा लगता है और सालों से मेरा रोल वैसा ही रहा है। साथ ही विराट ने कहा कि-पाक टीम के खिलाफ जब भी मैच होता है, तो माहौल अलग होता है। खासकर दुबई में माहौल काफी ज्यादा ही अलग हो जाता है, जिसका कारण ये है कि यहां दोनों देशों के फैन्स मौजूद होते हैं। तो टीम के लिए और निजी तौर पर मेरे काफी शानदार दिन था।

Virat Kohli ने इस वीडियो में की काफी चीजों को लेकर बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

दिनेश कार्तिक ने क्या बोला Virat Kohli की इस पारी को लेकर?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

पाकिस्तान टीम अब दूसरी टीमों के भरोसे बैठी है

*चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान टीम ने काफी ज्यादा घटिया प्रदर्शन किया है।
*जहां ये टीम पहले न्यूजीलैंड से हारी और फिर टीम इंडिया के खिलाफ हार गई।
*ऐसे में अब टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सफर काफी मुश्किल हो गया है।
*ऐसे में अब पाकिस्तान को दूसरी टीमों की हार-जीत पर निर्भर रहना होगा।

close whatsapp