जैसे ही विराट कोहली ने जड़ा था शतक, खुशी से झूम उठे थे रोहित शर्मा, भारतीय कप्तान के रिएक्शन को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने रखा अपना पक्ष

जैसे ही विराट कोहली ने जड़ा था शतक, खुशी से झूम उठे थे रोहित शर्मा, भारतीय कप्तान के रिएक्शन को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने रखा अपना पक्ष

टीम इंडिया की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 100* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

Rohit Sharma And Virat Kohli (Pic Source-X)
Rohit Sharma And Virat Kohli (Pic Source-X)

23 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच भारत और पाकिस्तान के बीच में खेला गया था। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 100* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। यह उनका अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का 51वां शतक था।

मैच के दौरान विराट कोहली ने जैसे ही अपना शतक पूरा किया, टीम के कप्तान रोहित शर्मा को डगआउट में काफी खुश देखा गया। अब रोहित शर्मा के रिएक्शन को लेकर पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें यह देखकर काफी अच्छा लगा कि रोहित शर्मा, विराट कोहली के शतक से काफी खुश नजर आए।

पूर्व खिलाड़ी ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘विराट कोहली ने जो किया उससे ज्यादा मुझे रोहित शर्मा का रिएक्शन देखकर अच्छा लगा। जैसे ही विराट कोहली ने शतक बनाया आप उनके चेहरे को देख सकते थे। रोहित शर्मा से ज्यादा खुश टीम का और कोई भी खिलाड़ी नहीं था। क्रिकेट हमेशा से ही टीम का खेल रहा है। यह देखकर अच्छा लगता है कि आपकी टीम के साथी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी खिलाड़ी एक परिवार की तरह है और यह बहुत ही अच्छा साइन है।

रोहित शर्मा ने जो रिएक्शन दिया आप उसको देखकर यह कह सकते हैं कि आने वाले जनरेशन को भी इससे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। यह दोनों Banton को आगे पास करेंगे। दूसरों के दुख में साथ देना अलग बात है लेकिन जब आप दूसरों की खुशी में साथ देते हैं तो यह बहुत ही अच्छा साइन होता है। यह छोटी-छोटी चीजें टीम के खेल में बड़ा बदलाव कर सकती हैं।’

कोहली कोहिनूर की तरह है: नवजोत सिंह सिद्धू

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘विराट कोहली की तारीफ सच में नहीं की जा सकती है। वह बहुत ही बड़े खिलाड़ी हैं। जब हम सचिन तेंदुलकर को देखते थे तो उनका बैकफुट पंच याद आता था। सुनील गावस्कर की स्ट्रैट ड्राइव को भी आप देख सकते हैं, लेकिन जब आप विराट कोहली की बात करते हैं तो उनका कवर ड्राइव बहुत ही अच्छा है।

विराट कोहली एक युग के खिलाड़ी हैं। वह कोहिनूर है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी कद को आपको समझना चाहिए। उन्होंने हमेशा ही मुश्किल परिस्थिति में शानदार क्रिकेट खेला है।’

close whatsapp