दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 के लिए Matthew Mott को सहायक कोच नियुक्त किया, पढ़ें बड़ी खबर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 के लिए Matthew Mott को सहायक कोच नियुक्त किया, पढ़ें बड़ी खबर 

22 मार्च से शुरू हो रहा है आईपीएल

Matthew Mott (Image Credit- Twitter X)
Matthew Mott (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन के शुरू होने से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि साल 2020 सीजन की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू माॅट (Matthew Mott) को आगामी सीजन के लिए टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है।

बता दें कि बीते समय में वह आईपीएल के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम की भी कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आईपीएल 2025 में वह दिल्ली कैपिटल्स में हेमांग बदानी और वेणुगोपाल राव जैसे कोच के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। तो वहीं, मैथ्यू को टीम का सहायक कोच नियुक्त करने की जानकारी को डीसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है।

देखें दिल्ली कैपिटल्स की यह सोशल मीडिया पोस्ट

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने पिछले 7 साल से टीम में हेड कोच के पद पर रहे रिकी पाॅन्टिंग से अलग होने का फैसला किया। इसके बाद डीसी मैनेजमेंट ने देशी कोचों के साथ काम करने का फैसला किया, जिसमें हेमांग बदानी और वेणुगोपल राव का नाम शामिल है।

हालांकि, अब दिल्ली मैनेजमेंट ने सपोर्ट स्टाफ में विदेशी तड़का लगाते हुए मैथ्यू माॅट को टीम में सहायक कोच की जिम्मेदारी दी है। देखने लायक बात होगी कि इस भूमिका में वह कैपिटल्स टीम के लिए कैसे मदद करने वाले हैं? आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स 24 मार्च को अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी।

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) का फुल स्क्वाॅड

केएल राहुल, अक्षर पटेल, करुण नायर, हैरी ब्रूक, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डू प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल. डोनावेन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय मंडल, विपराज निगम, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टॉर्क, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मुकेश कुमार

close whatsapp